नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई. भारत ने रविवार को तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक की तूफानी पारी के दम पर टीम ने 224 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी.
लगातार दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता. उन्होंने पिछले मैच की तरह ही पहले फील्डिंग का फैसला लिया. संजू सैमसन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेल मैच का माहौल बदल दिया. महज 30 गेंद पर उन्होंने 69 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली. उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए. ईशान किशन ने 37 रन जबकि तिलक वर्मा ने 28 रन का योगदान दिया. ईशान ने अभिषेक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 बॉल पर 108 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला.
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪
#TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn
@mflone_ https://t.co/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
भारत की शुरुआत धीमी रही लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक सिर्फ 18 गेंद में पूरा किया. उनकी पारी 69 रन पर थम गई और इसके बाद भारतीय टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद कम हो गई. हालांकि ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और फिर अक्षर पटेल ने टीम को 223 रन तक पहुंचाया.
Big wickets ☝️
Crucial win 🥳Arshdeep Singh’s 3️⃣-fer earns him the Player of the Match award 🔝
WATCH his spell ▶️ https://t.co/Vyhwl0S7vq
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/9iGiAj7Ln4
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच के हीरो को जल्दी वापसी का रास्ता दिखा दिया. दूसरे ओवर में कप्तान शाई होप को पांच रन पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंद में 43 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की. सातवें ओवर में नमन धीर ने उन्हें आउट कर दिया. रोवमैन पॉवेल भी अक्षर पटेल के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पांच रन बनाकर आउट हो गए. पूरन ने 27 गेंद में 42 रन बनाए. अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया. 7 विकेट पर वेस्टइंडीज की टीम 209 रन तक ही पहुंच पाई. अर्शदीप ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए. नमन धीर ने 2 विकेट अपने नाम किए.

