नई दिल्ली. रविवार को अचानक दिल्ली की मौसम ने करवट ली. देर रात कई इलाकों में झमाझम हुई और सोमवार की सुबह भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. दिनभर की गर्मी और उमस के बाद दिल्ली-एनसीआर का तापमान अचानक के नीचे गिर गया. सुबह -सुबह राजधानी और आसपास के इलाकों में बरसे बादल ने मौसम बदल दिया. तेज बारिश से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई.
दिल्ली और इसके आस पास के इराकों में सुबह जोरदार हुआ बारिश ने मौसम में सिहरन पैदा कर दी. एक दिन पहले तक जो मौसम था वो अचानक से बदल गया. आसमान में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली. तेज हवाओं के बावजूद तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं हुई। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में राजधानी में बारिश होगी और ठंड की शुरुआत कब होगी।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।
वीडियो जंतर-मंतर से है। https://t.co/LO370OshsA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
अक्टूबर का दूसरा हफ्ता भी खत्म हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय गर्मी और उमस लोगों के परेशान कर रही है. रविवार, 11 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिला. देर रात कुछ इलाकों में बारिश हुई और सुबह बरसे बादल ने मौसम ढंडा कर दिया. मौसम में होने वाले बदलावों के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर को भी तापमान लगभग इसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है. वहीं, 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से झंडेवालान मंदिर इलाके में जलभराव हुआ। https://t.co/BnOcDlFQoE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2026
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना रहती है. आने वाले दिनों में रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो सकता है. दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है. जैसे-जैसे महीने का दूसरा पखवाड़ा आगे बढ़ेगा, तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर महसूस होने की उम्मीद है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital.
Visuals from the Kalkaji temple area. https://t.co/aKiLMe1pYm
— ANI (@ANI) October 11, 2026
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 15 अक्टूबर तक मौसम में बादलों की आवाजाही और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश को लेकर स्थिति मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमानों पर निर्भर करेगी.

