Stock market closing 12 October 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और IT, बैंकिंग के शेयरों में गिरावट से कारोबारी सत्र के पहले दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 547.65 अंक लुढ़ककर 71,924.68 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 157.10 अंकों की गिरावट के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ। बीएसई पर सात कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बीएसई पर सेंसेक्स ने 72,884.25 का ऊपरी स्तर, जबकि 71,676.10 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 22,651.10 का उच्च स्तर और 22,304.45 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, HCLTECH, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और टाइटन के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 1.38% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। ITC के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.23% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.52% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.42% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड सोमवार को 5.15 बजे 1.35% के उछाल के साथ प्रति बैरल 106.1 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

