Railway employees bonus: दिवाली के मौके को खास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों के लिए बुधवार को बड़े तोहफे का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 में रेलवे के कामकाज को देखते हुए, लगभग 11.41 लाख पात्र रेलवे कर्मचारियों के लिए 2,009.61 करोड़ रुपये के 78 दिनों के वेतन के बराबर ‘प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस’ (PLB) को मंजूरी दी है।
पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को लेकर एक बेहद अहम फैसल हुआ है। उन्होंने कहा, ”रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया गया है। इसमें कुल 2009 करोड़ रुपये खर्च होगा।
पात्र कर्मचारी को 17,951 का बोनस
हर पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। इस बोनस में अलग-अलग कैटेगरी के नॉन-गजेटेड कर्मचारी शामिल होंगे, जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ग्रुप C के अन्य कर्मचारी।
💠#Cabinet has approved payment of PLB of 7⃣8⃣ days for Rs.2009.61 crore to 11,40,770 railway employees, in recognition of the excellent performance by the Railway staff
💠Payment of PLB to eligible railway employees is made each year before the Durga Puja/Dusshera holidays. This year also, PLB amount equivalent to 78 days’ wages is being paid to about 11.40 lakh non-gazetted Railway employees
💠The payment of PLB acts as an incentive to motivate the railway employees for working towards improvement in the performance of the Railways
➡️For more details, read here: https://t.co/P8m97ST5Rs
#CabinetDecisions @RailMinIndia
— PIB India (@PIB_India) October 14, 2026
प्रोत्साहन के तौर पर मिलती है राशि
रेलवे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और कामकाज में सुधार लाने के लिए यह सालाना बोनस दुर्गा पूजा और दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है। सरकार के अनुसार, 2025-26 में रेलवे ने 1,670 मिलियन टन माल की ढुलाई की और लगभग 7.41 अरब यात्रियों को यात्रा कराई।
2014 के बाद रेलवे में 5.5 लाख भर्तियां
रेल मंत्री ने यह भी कहा कि रेलवे में कुल 1.65 लाख भर्तियां निकली हुई हैं, जबकि 2014 के बाद रेलवे में 5.5 लाख भर्तियां हुई हैं।
कैबिनेट का दिव्यांगों के लिए भी बड़ा फैसला
दूसरा बड़ा फैसला केबिनेट ने लिया कमजोर तबकों के लिए सोशल सिक्योरिटी नेट का एक्सपेंशन 2031 तक किया गया है। दिव्यांगजन पेंशन अब 40 प्रतिशत पर भी दिया जाएगा। पहले 80 परसेंट पर था। अब 18 वर्ष से ही यह पेंशन मिलेगी। इस फैसले के बाद पेशनरों की संख्या 3.20 करोड़ हो जाएगी। 20 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी।

