Close Menu
    What's Hot

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर
    हरियाणा

    हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 14, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में नए निवेश आकर्षित करने, अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने और उन्नत तकनीकों के हस्तांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा को वैश्विक निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना तथा ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल सहित प्रमुख क्षेत्रों में निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाएं तलाशना है। इसके साथ ही, स्वीडन की प्रमुख कंपनियों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) से हरियाणा के उद्योगों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, प्रमुख औद्योगिक समूहों, व्यापारिक संगठनों और संभावित निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं, तकनीकी हस्तांतरण, औद्योगिक सहयोग, संयुक्त उपक्रमों तथा रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों पर चर्चा होगी। प्रयास रहेगा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की विशेषज्ञता और तकनीक का लाभ हरियाणा के औद्योगिक तंत्र को मिले तथा प्रदेश के उद्योग वैश्विक बाजारों और आपूर्ति श्रृंखलाओं में अपनी भागीदारी बढ़ा सकें।

    दौरे का एक प्रमुख आकर्षण 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे 2026 होगा, जिसमें मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नवाचार विशेषज्ञों और निवेशकों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पर केंद्रित एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, निवेश अनुकूल नीतियों, आधारभूत संरचना और उभरते निवेश अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री श्री बेंजामिन डौसा के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने तथा पारस्परिक हितों के क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

    ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश पर विशेष फोकस

    मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इनमें ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा विनिर्माण और ऑटोमोबाइल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वीडन की अग्रणी कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने के साथ-साथ उनकी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में हरियाणा के उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

    ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, आधुनिक विद्युत अवसंरचना, ऊर्जा भंडारण और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों से जुड़े अवसरों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य स्वीडन की उन्नत तकनीकों एवं विशेषज्ञता के माध्यम से हरियाणा की बढ़ती औद्योगिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण की संभावनाओं को तलाशना है।

    होम फर्निशिंग क्षेत्र में फर्नीचर निर्माण, घरेलू साज-सज्जा से जुड़े उत्पादों, आधुनिक विनिर्माण इकाइयों और वैश्विक सोर्सिंग नेटवर्क में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके माध्यम से हरियाणा के निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ने तथा वैश्विक मूल्य श्रृंखला में उनकी भागीदारी बढ़ाने के अवसर तलाशे जाएंगे। रक्षा क्षेत्र में उन्नत विनिर्माण, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, रक्षा संबंधी कलपुर्जों और तकनीक आधारित औद्योगिक उत्पादन में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इससे हरियाणा के मौजूदा इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण तंत्र को मजबूती देने के साथ-साथ उच्च मूल्य वाले औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने में मदद मिल सकती है।

    ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट क्षेत्र हरियाणा की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र में उन्नत वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, नई पीढ़ी की वाहन तकनीकों, ऑटो कलपुर्जों के उत्पादन और टिकाऊ परिवहन समाधानों पर विशेष चर्चा होगी। स्वीडन की कंपनियों के साथ सहयोग से हरियाणा के ऑटोमोबाइल उद्योग को नई तकनीकों, वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के अवसर तलाशे जाएंगे। इन सभी क्षेत्रों में संयुक्त उपक्रमों, अनुसंधान साझेदारियों और तकनीकी आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पर भी जोर रहेगा, ताकि प्रदेश के उद्योग वैश्विक विशेषज्ञता और नवाचार का लाभ उठा सकें।

    रियल एस्टेट, शहरी अवसंरचना और सिस्टर सिटी साझेदारी पर भी रहेगा जोर

    मुख्यमंत्री के दौरे में रियल एस्टेट, आधुनिक शहरी अवसंरचना और सतत शहरी विकास भी प्रमुख विषय रहेंगे। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं संबंधित पक्षों के साथ रियल एस्टेट विकास, एकीकृत शहरी अवसंरचना, टिकाऊ आवास, ऊर्जा दक्ष भवनों तथा आधुनिक वाणिज्यिक एवं औद्योगिक परिसरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

    इस दौरे का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य हरियाणा और स्वीडन के शहरों के बीच सिस्टर सिटी साझेदारी तथा शहर-से-शहर सहयोग की संभावनाओं को तलाशना भी है। इस प्रकार की साझेदारियों के माध्यम से शहरी नियोजन, आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन और स्मार्ट गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में अनुभव एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।


    amazon sale hindi.svg

    शहरों के बीच संस्थागत सहयोग से दोनों पक्षों को साझा शहरी चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार आधारित उपाय तलाशने का अवसर मिलेगा। हरियाणा में तेजी से हो रहे औद्योगिकीकरण और शहरी विस्तार को देखते हुए इस तरह का सहयोग शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण अनुकूल विकास को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री स्वीडन में एकीकृत शहरी विकास के सफल अंतरराष्ट्रीय मॉडलों का भी अवलोकन करेंगे तथा हरियाणा के तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता की संभावनाओं पर विचार करेंगे।

    तकनीकी हस्तांतरण, कौशल विकास और औद्योगिक नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन

    निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ इस दौरे का उद्देश्य तकनीक, नवाचार, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारियां स्थापित करना भी है। मुख्यमंत्री तकनीकी संस्थानों, औद्योगिक संगठनों और नवाचार से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ उन्नत विनिर्माण, डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन, अनुसंधान एवं विकास तथा उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

    इस दौरान तकनीकी हस्तांतरण और हरियाणा के औद्योगिक कार्यबल की क्षमताओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के युवा उभरते उद्योगों की आवश्यकताओं और वैश्विक औद्योगिक मानकों के अनुरूप कौशल हासिल कर सकें। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अनुसंधान साझेदारी और ज्ञान के आदान-प्रदान में सहयोग से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों, हरियाणा के उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर नवाचार आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा।

    बिजनेस राउंडटेबल में प्रदर्शित होंगी हरियाणा की निवेश संभावनाएं

    दौरे कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न बिजनेस राउंडटेबल बैठकों में भाग लेंगे और प्रमुख उद्योगपतियों, उद्यमियों, वित्तीय संस्थानों तथा संभावित निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से हरियाणा की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, मजबूत औद्योगिक आधार, स्थापित ऑटोमोबाइल एवं विनिर्माण तंत्र, बेहतर कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाओं और कुशल कार्यबल की विशेषताओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, कारोबार सुगमता संबंधी पहलों और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से निवेश को सुविधाजनक बनाने की हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेंगे। इन बैठकों में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ठोस निवेश संभावनाओं की पहचान करने तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को हरियाणा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, औद्योगिक साझेदारियां विकसित करने और दीर्घकालिक व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वीडन में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। इन मुलाकातों का उद्देश्य आर्थिक संबंधों को मजबूत करना और विदेशों में रह रहे निवेशकों एवं पेशेवरों की भागीदारी के माध्यम से हरियाणा के विकास को नई गति देना है।

    वैश्विक साझेदारियों को निवेश और रोजगार के अवसरों में बदलने का प्रयास

    भारत के स्वीडन स्थित दूतावास के समन्वय से आयोजित यह चार दिवसीय दौरा सरकारी स्तर पर संवाद, औद्योगिक बैठकों, बिजनेस राउंडटेबल और तकनीकी एवं सतत विकास से संबंधित चर्चाओं का महत्वपूर्ण अवसर होगा। हरियाणा सरकार का यह प्रयास प्रदेश की वैश्विक औद्योगिक पहुंच का विस्तार करने, उच्च मूल्य वाले निवेश आकर्षित करने और हरियाणा को प्रतिस्पर्धी, नवाचार आधारित तथा सतत आर्थिक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAbhijeet Dipke: 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराएंगे अभिजीत दीपके, देशभर के लोगों से जुड़ने की अपील | Delhi
    Next Article इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

    October 14, 2026

    पठानकोट में आंधी-बारिश के बीच 200 फीट ऊंचे टावर पर 50 दिन तक डटे रहे दो बुजुर्ग, जिद के आगे झुका प्रशासन

    October 14, 2026

    नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

    October 14, 2026

    बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

    October 14, 2026

    घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

    October 14, 2026

    2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या

    October 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    By परवेश चौहानOctober 14, 2026

    शाई होप की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए…

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.