Close Menu
    What's Hot

    शेयर बाजार में उत्साह, उछलकर खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

    October 15, 2026

    Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

    October 15, 2026

    हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

      October 15, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल तक आज कैसा रहेगा मौसम? कहां आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 15, 2026

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National
    Breaking News

    Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tata Steel Zoological Park, Jamshedpur Zoo Tiger Cubs, Tigress Sunaina, Tiger Cubs Naming Contest, Rudra Tiger, Wildlife Conservation, टाटा जूलॉजिकल पार्क, बाघ के शावक, बाघिन सुनैना, जमशेदपुर चिड़ियाघर न्यूज
    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

    Tata Steel Zoological Park News: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघों के कुनबे में तीन नए सदस्य शामिल हुए हैं। चिड़ियाघर में रहने वाली बाघिन सुनैना ने 23 सितंबर की सुबह तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। तीन नन्हे मेहमानों के आगमन से चिड़ियाघर प्रबंधन में खुशी का माहौल है। अब जमशेदपुर के लोग भी इन शावकों के नामकरण में हिस्सा ले सकेंगे।

    पहली बार मां बनी सुनैना, एक शावक को लगी चोट

    चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुरुआती देखभाल और निगरानी पूरी होने के बाद शावकों के जन्म की जानकारी साझा की गई है। पहली बार मां बनी सुनैना से अनजाने में एक मादा शावक को चोट लग गई थी। चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और घाव पर टांके लगाए। फिलहाल शावक की हालत में सुधार हो रहा है। उसका वजन लगभग 1.8 किलोग्राम है और वह खतरे से बाहर है। दूसरे मादा शावक का वजन करीब 2.53 किलोग्राम और नर शावक का वजन लगभग 2.9 किलोग्राम है। दोनों स्वस्थ हैं। तीनों शावकों की सेहत के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

    नागपुर से लाया गया था शावकों का पिता रुद्र

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मे तीनों शावकों के पिता का नाम रुद्र है। उसे महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से टाटा जू लाया गया था। तीन नए शावकों के जन्म को चिड़ियाघर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

    19 अक्टूबर तक भेज सकेंगे नाम के सुझाव

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन ने तीनों शावकों के नाम रखने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इस पहल के जरिए जमशेदपुर के लोगों को चिड़ियाघर की गतिविधियों से जोड़ने और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। लोग 19 अक्टूबर 2026 तक व्हाट्सऐप या मैसेज के जरिए अपने सुझाए गए नाम भेज सकते हैं। नाम भेजने के लिए मोबाइल नंबर +91 9438291637 जारी किया गया है।

    नाम भेजने से जुड़ी जरूरी जानकारी

    किसके लिए: तीनों बाघ शावकों के नाम
    नाम भेजने का माध्यम: व्हाट्सऐप या मैसेज
    मोबाइल नंबर: +91 9438291637
    अंतिम तारीख: 19 अक्टूबर 2026
    पुरस्कार: चयनित विजेताओं को फ्री चिड़ियाघर प्रवेश पास और स्मृति चिह्न

    क्या बोले जू के डायरेक्टर?

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर नईम अख्तर ने बताया कि चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से गठित टीम प्राप्त सुझावों में से तीन बेहतरीन नामों का चयन करेगी। चयनित प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रवेश पास और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रबंधन को उम्मीद है कि जमशेदपुर के लोग इस पहल में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे और बाघ परिवार के नए सदस्यों के नामकरण को यादगार बनाएंगे।

    Previous articleSalman Khan News: सलमान खान बोले- बेशक मेरे बच्चे होंगे… कॉफी विद करण शो में शादी पर भी की चर्चा
    Next articleGold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में कितना हुआ बदलाव? जानें हिमाचल में आज क्या है रेट

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट
    Next Article शेयर बाजार में उत्साह, उछलकर खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update: दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल तक आज कैसा रहेगा मौसम? कहां आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 15, 2026

      Delhi-Patna Vande Bharat: दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा टाइम टेबल | National

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शेयर बाजार में उत्साह, उछलकर खुला बाजार, कच्चा तेल फिसला

      By परवेश चौहानOctober 15, 2026

      Stock market opening 15 October 2026: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार…

      Jamshedpur Zoo: जमशेदपुर टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया 3 शावकों को जन्म, लोगों को मिलेगा नाम रखने का मौका ! | National

      October 15, 2026

      हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

      October 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.