सोनीपत. हरियाणा के सोनीप के मुरथल के ढाबों के स्वाद के लिए लोग दूर दूर से आते हैं. ऐसे ही तीन युवक भी पहुंचे थे, लेकिन तीन में दो की मौत हो गई. सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से मातम में बदल गईं.
दरअसल, देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के कारण उसे धक्का लगा रहे युवक व उनके ममेरे भाई को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया. हादसे में विशाल और प्रतीक कुमार घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया.
इसी कार में सब सवार थे और रास्ते में कार खराब हो गई थी.
परिजन गुलफाम ने बताया कि कैंटर की गति अधिक होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख सका. एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और दोनों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत ने बताया कि प्रतीक और विशाल सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर वापस जा रहा थे. दोनों परिवार के साथ खाना खाकर वापस दिल्ली जा रहे थे, उसी दौरान बहालगढ़ के पास गाड़ी खराब हो गई और जैसी गाड़ी को धक्का देने लगे तो अज्ञात कैंटर चालक ने दोनों को टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई.अज्ञात कैंट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.