Keran Sector Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के लिए अभियान चलाया। केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में शनिवार तड़के करीब 3 बजे संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद जवानों ने कार्रवाई की, जिसके दौरान गोलीबारी हुई। सेना इलाके में संभावित आतंकियों के शवों की तलाश कर रही थी। एनकाउंटर में अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
संदिग्ध गतिविधि के बाद शुरू हुई मुठभेड़
अधिकारियों के अनुसार केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में LoC के पास जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने संदिग्ध घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। बाद में वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के हवाले से दो आतंकवादियों के मारे जाने की जानकारी सामने आया। मुठभेड़ के बाद भी इलाके में तलाशी अभियान जारी था। इस घटना में भी गोलीबारी के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही थी, ताकि संभावित घुसपैठियों का पता लग सके।
सितंबर में मारे गए थे जैश के दो आतंकी
इससे पहले सितंबर 2026 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया था।मारे गए आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई थी। अभियान में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे। सर्दियों से पहले नियंत्रण रेखा के संवेदनशील इलाकों में घुसपैठ की आशंका सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक अहम चुनौती रहती है। भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी दर्रे और रास्ते दुर्गम होने से पहले आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा बल निगरानी और तलाशी अभियान पर विशेष ध्यान देते हैं।

