Close Menu
    What's Hot

    Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

    October 17, 2026

    BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

    October 17, 2026

    ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026

      ‘रिजिम चेंज’ वाले बयान पर सरकार सख्त, रिजिजू ने चेताया, कहा- कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है

      October 17, 2026

      Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकियों को मार गिराया | National

      October 17, 2026

      FSSAI Action: प्रियागोल्ड बिस्किट में मिला पशु चारा वाला चोकर ! FSSA ने कंपनी का लाइसेंस किया निलंबित | National

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी
    खेल

    BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sports News: बीसीसीआई (BCCI) डोमेस्टिक ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट टूर्नामेंट में आर्यवीर सहवाग की 173 रनों की जबरदस्त पारी का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। बीसीसीआई डोमेस्टिक ने इसे कैप्शन दिया है-विनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट मैच में चंडीगढ़ U19 के खिलाफ दिल्ली U19 के लिए खेली गई आर्यवीर की इस पारी को फिर से देखें।

    पिता वीरेंद्र सहवाग जैसा धमाका

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर ने पिता जैसे धमाका किया। वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 173 रन ठोक डाले। दिल्ली की कप्तानी कर रहे आर्यवीर ने 143 गेंद का सामना कर धुंआधार पारी खेल डाली। इसके दम पर टीम 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 289 रन का स्कोर खड़ा किया।

    दिल्ली टीम की कर रहे अगुआई

    18 साल के आर्यवीर इस टूर्नामेंट में 16 सदस्यीय दिल्ली टीम की अगुआई कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 8 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में हुई थी। उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सितंबर में दी गई थी। राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम में आर्यवीर ने डेब्यू किया था। वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में दिल्ली का पिछला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ था। उस मैच में दिल्ली की टीम ने 220 रन बनाए थे, जबकि कर्नाटक ने 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आर्यवीर महज 32 रन बनाकर आउट हो गए थे।

    A spectacular 173(143) from Aaryavir Sehwag 👏

    🎥 Relive his knock for Delhi U19 against Chandigarh U19 in the Vinoo Mankad Trophy Elite game 🔽 https://t.co/H4hFwUbesq

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 17, 2026

    19 चौके और 8 छक्कों की पारी 

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए आर्यवीर और अर्नव बुग्गा ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। इसके बाद, अर्नव को रुपेश यादव ने आउट किया। दिल्ली का स्कोर 107 रन पर दो विकेट हो गया। फिर आर्यवीर और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। अभिराज ने 18 रन बनाए। दिल्ली की टीम एक समय 179 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद आर्यवीर और शांतनु यादव ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़कर टीम को संभाला। शांतनु ने 27 रन बनाए। आर्यवीर को 46वें ओवर में श्रेष्ठ दुग्गल ने आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 8 छक्के लगाए। चंडीगढ़ की ओर से रुपेश यादव ने दो विकेट हासिल किए।

    ऑस्ट्रेलिया की भी कर चुके ठुकाई

    इससे पहले, आर्यवीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में तीन पारियों में कुल 109 रन बनाए थे। उन्होंने बारिश से प्रभावित पहले मैच में 26 गेंद पर 28 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में आर्यवीर ने 47 रन की पारी खेली, लेकिन रन आउट होने के कारण अर्धशतक से तीन रन दूर रह गए। तीसरे और आखिरी मुकाबले में उन्होंने 34 रन बनाए। आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से भी खेल चुके हैं। अब वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा
    Next Article Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बारिश की भेंट चढ़ा भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आखिरी टी20 मुकाबला, मैच रद्द, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म

      October 17, 2026

      भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मैच आज, बारिश के कारण हो रही देरी, बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में है मुकाबला

      October 17, 2026

      भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मैच आज, बारिश के कारण हो रही देरी, बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में है मुकाबला

      October 17, 2026

      मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, महेला जयवर्धने ने हेड कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम को 3 बार बनाया IPL चैंपियन | Sports

      October 17, 2026

      न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आकाश दीप की वापसी, मानव सुथार बाहर | Sports

      October 17, 2026

      न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दो अलग-अलग स्क्वॉड चुने, श्रेयस अय्यर को कप्तानी | Sports

      October 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      By अंकित कुमारOctober 17, 2026

      गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई…

      BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

      October 17, 2026

      ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

      October 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.