Close Menu
    What's Hot

    Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

    October 18, 2026

    हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

    October 18, 2026

    IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP का मौसम | National

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      October 18, 2026

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 घायल, मृतकों के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी | National

      October 18, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्याम जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल | National

      October 18, 2026

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State
    Breaking News

    Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात

    कोलकाता. देशभर में जहां दुर्गा पूजा की धूम है और जश्न का माहौल है वहीं कोलकाता में दर्दनाक घटना ने लोगों को दुख में धकेल दिया. शनिवार, 17 अक्टूबर को जोरबागान में एक पंडाल में भयावह घटना में तकरीबन 20 की जान चली गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचकर चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की. इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं.

    अमित शाह ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कालीघाट काली मंदिर में भी दर्शन किए. इस बीच पुलिस ने घटना की जांच तेज कर दी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी ने भी अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई थी. इस घटना के बाद पूजा से जुड़े तमाम अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

    #WATCH | Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah and CM Suvendu Adhikari arrive at Apollo Hospital to meet those injured in the Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident, which claimed 19 lives. https://t.co/WwXPOEm3gg

    — ANI (@ANI) October 18, 2026

    कोलकाता पुलिस ने चोरबागान की घटना के बाद एक्शन लिया है. दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्यों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इसके बारे में बताया. शनिवार रात 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इसमें से सात को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. पुलिस ने अपनी ओर से संज्ञान लेते हुए गैर-इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया है. अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है.

    पुलिस की शुरुआती जांच में पंडाल में भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था में गंभीर खामियों की बात सामने आई है. स्थानीय लोगों और घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने इस बारे में बताया. सप्तमी के उत्सव के दौरान अचानक हुई बारिश और कुछ घोषणाओं के कारण श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई होगी. जिससे अफरा-तफरी मच सकती है. जांच अधिकारियों के अनुसार, पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या पर्याप्त नहीं थी. पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने भीड़ प्रबंधन के लिए कोई स्पष्ट योजना तैयार नहीं की थी. व्यवस्था मुख्य रूप से मौखिक निर्देशों के आधार पर चल रही थी.

    Previous articleनवरात्रि महाष्टमी तिथि 2026: आज या कल कब पूजी जाएंगी मां महागौरी? नोट करें हवन समय और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 25 घायल, मृतकों के परिवार को 25 लाख और सरकारी नौकरी | National

      October 18, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, भोपाल से खाटूश्याम जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 13 घायल | National

      October 18, 2026

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026

      ‘रिजिम चेंज’ वाले बयान पर सरकार सख्त, रिजिजू ने चेताया, कहा- कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है

      October 17, 2026

      Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकियों को मार गिराया | National

      October 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा, अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, 7 गिरफ्तार | State

      By अंकित कुमारOctober 18, 2026

      कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात कोलकाता. देशभर में…

      हरियाणा में किसानों को बिजली मिलेगी सस्ती, कृषि फ़ीडरों से बिजली मिलेगी मात्र 10 पसे प्रति यूनिट

      October 18, 2026

      IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP का मौसम | National

      October 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.