Close Menu
    What's Hot

    Kurla Building Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | National

    October 20, 2026

    सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

    October 20, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले वित्त मंत्री चीमा का BJP पर तीखा हमला, गैंगस्टरवाद और नशा तस्करी पर मांगा जवाब

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kurla Building Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | National

      October 20, 2026

      Brezza Car Accident: गिरिडीह में बेकाबू ब्रेजा ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, भीड़ ने कार फूंकी | National

      October 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में खिलेगी धूप, हरियाणा-पंजाब में भी मौसम साफ, हिमाचल में बढ़ी ठंडक, जानें वेदर अपडेट | National

      October 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए हरियाणा, पंजाब और हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 19, 2026

      Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर कोटा से दबोचे गए, नेपाल भागने की थी तैयारी | National

      October 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Kurla Building Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | National
    Breaking News

    Kurla Building Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mumbai Kurla Fire, Kurla Building Fire, Kohinoor HDIL Building Fire, Mumbai Fire News, Mumbai Breaking News, मुंबई कुर्ला आग, कुर्ला इमारत में आग, मुंबई अग्निकांड, मुंबई लेटेस्ट न्यूज
    मुंबई के कुर्ला में मंगलवार सुबह एक 13 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई।

    Mumbai Fire News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह एक 13 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। आग कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 के इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी, जिसके बाद इमारत में धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर मुंबई दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब 28 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

    इलेक्ट्रिकल डक्ट तक फैली लपटें

    नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आग मंगलवार सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में लगी। आग इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी और बिजली के तारों तथा वायरिंग के जरिए फैलने लगी। आग लगने के बाद इमारत में धुआं भर गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने सुबह करीब 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

    तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल

    इस हादसे में कुल नौ लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इमारत में धुआं भर जाने के कारण आठ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई। घायलों में पांच साल का एक बच्चा, दो किशोर लड़कियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। आग की सूचना मिलने के बाद मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी

    फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी में आग इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगने की बात सामने आई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट था या कोई अन्य तकनीकी खराबी। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण और इमारत को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    Previous articleNabha MLA Raid: आप विधायक देव मान ने पुलिस के साथ सैलून पर की छापेमारी, नशीली दवाएं बरामद
    Next articleदशहरा पर पैसों से जुड़े इन 5 नियमों का करें पालन, साल भर नहीं होगी कोई दिक्कत, रहेंगे कर्जमुक्त

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Brezza Car Accident: गिरिडीह में बेकाबू ब्रेजा ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, भीड़ ने कार फूंकी | National

      October 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में खिलेगी धूप, हरियाणा-पंजाब में भी मौसम साफ, हिमाचल में बढ़ी ठंडक, जानें वेदर अपडेट | National

      October 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए हरियाणा, पंजाब और हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 19, 2026

      Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर कोटा से दबोचे गए, नेपाल भागने की थी तैयारी | National

      October 19, 2026

      Tiger Shroff Firing: ‘हमलावरों के आका कहीं भी हों, छोड़ेंगे नहीं’, CM फडणवीस का बयान, क्राइम ब्रांच करेगी जांच | National

      October 19, 2026

      Tiger Shroff Firing: हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने की मुलाकात | National

      October 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Kurla Building Fire: मुंबई की 13 मंजिला इमारत में लगी आग, तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती | National

      By अंकित कुमारOctober 20, 2026

      मुंबई के कुर्ला में मंगलवार सुबह एक 13 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। Mumbai…

      सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

      October 20, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले वित्त मंत्री चीमा का BJP पर तीखा हमला, गैंगस्टरवाद और नशा तस्करी पर मांगा जवाब

      October 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.