नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने वाली है. 4 साल के लंबे अंतराल के बाद वो कोई इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में उनको अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था लेकिन मैच बारिश से धुल गया. 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत होने जा रही है.
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शनिवार (17 अक्टूबर) को करीब चार साल बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई लेकिन गेंदबाजी का मौका नहीं मिल पाया. अब वह गुरुवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाना है. पांच मैचों की इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भारतीय पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे. अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

भुवनेश्वर और अर्शदीप का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रिंस यादव और मयंक यादव के बीच टक्कर होगी. उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अययर प्रिंस यादव को तरजीह देंगें. भारत के पास शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पहले टी20 में कि किसे मौका मिलता है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने सभी मुकाबले खेले थे. न्यूजीलैंड की पिचों को देखते हुए दोनों का खेलना मुश्किल लग रहा है. न्यूजीलैंड की परिस्थिति तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है लिहाजा प्लेइंग इलेवन में स्पिन को कम महत्व दिया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में लौट आए हैं. उन्होंने चोट की वजह से एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज को मिल किया था.

भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही फिलहाल आगे बढ़ेगी. अगर दोनों में से किसी को चोट लगी या कोई और परेशानी हुई तभी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. दोनों के रहते तो फिलहाल उनकी जगह बनने की उम्मीद कम है. वैभव सूर्यवंशी ने 2026 एशियाई खेलों में भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उनके बेंच पर बैठने की संभावना है.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रव

