Stock market opening 21 October 2026: बैंकिंग और IT कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के तीसरे दिन शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 485.03 अंक उछलकर 74,337.93 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 127.05 अंकों की तेजी के साथ 23,016.00 पर खुला।
सुबह 10.41 बजे Sensex 400.02 अंक उछलकर 74,255.34 पर कारोबार कर रहा था, वहीं Nifty 99.05.45 अंकों की तेजी के साथ 22,995.25 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि नौ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, हिंदुस्तान लीवर, भारती एयरटेल, ITC, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, इंडिगो, मारुति और इटरनल के शेयर में तेजी देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 3.32% की तेजी देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HDFC बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक बैंक, NTPC, BEL, ट्रेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.37% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.18% की तेजी, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.84% और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.28% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत
बुधवार को सुबह 10.50 बजे ब्रेंट क्रूड 1.22% उछलकर 110.1 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

