नई दिल्ली. भारतीय ने अभी पिछले हफ्ते ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज को अपने नाम किया. अब चार दिन बाद ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को टीम इंडिया क्राइस्टचर्च में 5 मैचों की सीरीज का आगाज करने उतरेगी. इस मुकाबले को देखने के लिए का अगर आपके पास इंतजाम नहीं है तो हम आपके लिए फ्री में इसका मजा उठाने की भी तरकीब बताएंगे.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में दमदार शुरुआत करना चाहेगी. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ भारत की नजरें पहले मैच में जीत दर्ज करने पर होंगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछला टी20 चार साल पहले 2022 में नेपियर में खेला गया था. उस मैच में बारिश ने खलल डाला और मुकाबला टाई हो गया था. भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की थी.
क्रिकेट के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! 🏏
🇮🇳 भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज में होगी जबरदस्त भिड़ंत। 🔥
मुकाबले का LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺
#NZvIND #TeamIndia
@BCCI @ShreyasIyer15 @ICC https://t.co/Te8fHOi3sc
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 21, 2026
सीरीज के लिए चुने गए भारतीय बल्लेबाजों में से सिर्फ चार खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में टी20 खेलने का अनुभव है. इनमें कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के सामने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढालने की चुनौती होगी. वहां की पिचों पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और गेंद में स्विंग देखने को मिल सकती है. मिचेल सैंटनर की टीम भारतीय कप्तान के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. टॉस दोपहर 12 बजे होगा.
इस मुकाबले का सीधा टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. फ्री में मैच का मजा उठाने के लिए DD Sports के चैनल को देख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट फैंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी.

