नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए धमाकेदार मुकाबले का मनोरंजन जारी है. टीम इंडिया चार दिन में ही फिर से टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरी. प्लेइंग इलेवन में कप्तान श्रेयस अय्यर ने दो बदलाव का ऐलान किया. जैसा कि पहले ही उन्होंने बताया था वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को हुआ. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी अंतिम ग्यारह में से दो खिलाड़ी बाहर हैं. नितिश कुमार रेड्डी और मयंक यादव की वापसी है. वहीं प्लेइंग इलेवन से शिवम दुबे और प्रिंस यादव को बाहर कर दिया गया है.
🚨 Toss 🚨
#TeamIndia have won the toss and elected to bowl in the 1️⃣st T20I.
Here’s a look at the Playing XI 🙌
Updates ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#NZvIND https://t.co/B70ADmwdHI
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।
𝗩𝗲𝗻𝘂𝗲: Hagley Oval 🏟️
𝗠𝗼𝗼𝗱: Matchday Ready 🔥Let’s get the #NZvIND T20Is going 💪
#TeamIndia https://t.co/KEdjweco9J
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन

