
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया. 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर नया कीर्तिमान बना डाला. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट के दम पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया ने संजू सैमसन की फिफ्टी की बदौलत 6 विकेट गंवाकर 6 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड में एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया. टीम इंडिया ने अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. इससे पहले भारत ने कभी भी 220 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं किया था. संजू सैमसन की तूफानी फिफ्टी के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर की आतिशी पारी ने भारत को जीत तक पहुंचाया. संजू ने 67 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस और नमन धीर ने 42-42 रन बनाकर टीम की जीत पक्की की.
A flying start that made the chase possible 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#TeamIndia | #NZvIND | @IamSanjuSamson https://t.co/qBU50RVhrY
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
226 रन का लक्ष्य हासिल करना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इससे पहले भारत ने 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था. टीम इंडिया ने इस साल की शुरुआत में रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 209 रन का लक्ष्य हासिल कर उस रिकॉर्ड की बराबरी की थी. विदेशी धरती पर भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ सफल रन चेज भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही था. भारतीय टीम ने 2020 में ऑकलैंड में एक ओवर शेष रहते 204 रन का लक्ष्य हासिल किया था. कुल मिलाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह नौवां सबसे बड़ा सफल रन चेज है.
𝙒𝙃𝘼𝙏. 𝘼. 𝘾𝙃𝘼𝙎𝙀 🤩
Naman Dhir, take a bow 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/3VcfLDwPQJ
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ और उसकी धरती पर यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है. टीम ने 2018 में ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ 245 रन का लक्ष्य हासिल किया था.
टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े सफल रन चेज
| विपक्षी टीम | लक्ष्य | मैदान | साल | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| न्यूजीलैंड | 226 रन | क्राइस्टचर्च | 2026 | 4 विकेट, 2 गेंद शेष |
| ऑस्ट्रेलिया | 209 रन | विशाखापत्तनम | 2023 | 2 विकेट, 1 गेंद शेष |
| न्यूजीलैंड | 209 रन | रायपुर | 2026 | 7 विकेट, 30 गेंद शेष |
| वेस्टइंडीज | 208 रन | हैदराबाद | 2019 | 6 विकेट, 8 गेंद शेष |
| श्रीलंका | 207 रन | मोहाली | 2009 | 6 विकेट, 5 गेंद शेष |
