नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत ऐतिहासिक जीत के साथ की है. भारत ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास के अपने सबसे बड़े लक्ष्य 226 रन को हासिल किया. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की धमाकेदार पारी के दम पर 5 मैचों की सीरजी में 1-0 की बढ़त हासिल की.
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 4 विकेट पर 225 रन बनाया. टीम इंडिया के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने महज 40 बॉल पर 82 रन की नाबाद पारी खेली. फिन एलन ने आउट होने से पहले 24 बॉल पर 45 रन ठोक डाले. आखिर में बेवन जेकब के 31 रन ने टीम को 225 रन तक पहुंचाया. चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे भुवनेश्वर कुमार की वापसी निराशाजनक रही. 4 ओवर में 49 रन देने के बाद एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए. अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया.
4️⃣2️⃣* Runs
1️⃣5️⃣ Balls
2️⃣8️⃣0️⃣ Strike Rate
5️⃣ Fours & 2️⃣ SixesHow good was that match-winning finish from Naman Dhir? 👇
Scorecard ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/4PgLm8Rbim
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत की. 29 रन की पारी खेलकर अभिषेक अपना विकेट गंवा बैठे और तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हो गए. संजू ने एक छोर पर पिटाई जारी रखी. उन्होंने 23 बॉल पर 7 चौके और 3 छक्के के दम पर फिफ्टी जमाई. 33 बॉल पर 67 रन की पारी खेल संजू मिचेल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद ईशान किशन भी महज 1 रन बनाकर वापस लौट गए.
2️⃣3️⃣-ball FIFTY for @IamSanjuSamson 💫
His 1️⃣1️⃣th in T20Is 👏
Updates ▶️ https://t.co/ADfFnxXGzz
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/ucj9pxfYms
— BCCI (@BCCI) October 22, 2026
कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहां से कमान संभाली और पारी को आगे बढ़ाया. उनको अक्षर पटेल का साथ मिला और फिर नमन धीर ने 15 बॉल पर 42 रन की पारी खेल भारत की जीत लगभग पक्की कर दी. 19.4 ओवर में टीम ने 6 विकेट पर 230 रन बनाकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

