नई दिल्ली. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बड़ा झटका लगा है. दूसरे मुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ी ईशान किशन चोटिल हो गए. उनके बाहर होने की वजह से पांच मैचों की सीरीज में बदलाव किया गया है. उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है. उनको पहली बार भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है. वह फिलहाल क्राइस्टचर्च में भारत ए टीम के साथ मौजूद हैं. शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे.
गुरुवार, 22 अक्टूबर को खेले गए पहले मुकाबले में ईशान किशन को चोट लगी थी. मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशी (एडक्टर) में हल्की चोट लगी थी. इसी वजह से वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, “विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान दाएं एडक्टर में हल्की चोट लगी. इस कारण वह शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच में नहीं खेलेंगे. चयन समिति ने उनकी जगह कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है.”
🚨 News 🚨
Ishan Kishan ruled out of 2️⃣nd T20I due to injury; Kumar Kushagra added as cover.
More details 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND
https://t.co/TsATbCM8mB
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
23 अक्टूबर 2004 को जन्मे कुमार कुशाग्र ने 38 फ्रस्ट क्लास मैचों में 42 से अधिक की औसत से 2507 रन बनाए हैं. वह मिडिल आर्डर के बल्लेबाज हैं. तीसरे से छठे नंबर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं. कुशाग्र ने 2022 में नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 266 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं. उस समय 17 साल और 141 दिन की उम्र में वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 250 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे. एमएस धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने 10 साल की उम्र में विकेटकीपिंग शुरू की थी. वह 2020 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे. 2023 देवधर ट्रॉफी में उन्होंने 56.75 की औसत से 227 रन बनाए थे.
𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲:
Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/QbZpuVh1hQ
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. चार मैचों में वह सिर्फ तीन रन बना सके. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 2025 में उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा और 2026 के लिए टीम में बरकरार रखा. 2025-26 सीजन कुशाग्र के लिए शानदार रहा. उन्होंने झारखंड की पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिताबी जीत में 10 मैचों में 422 रन बनाए. फाइनल में उन्होंने 38 गेंदों में 81 रन ठोके. इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ 234 रन बनाए, दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़ा और पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए 113 रन की पारी खेली.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

