नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. सांसे रोक देने वाले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 5 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. तिलक वर्मा ने आखिर में आकर फिफ्टी ठोकी और नामुमकिन लग रही जीत दिलाई. 19.5 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर जीत को अपने नाम किया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पिछले मुकाबले में रनों का अंबार लगाने वाली मेजबान टीम इस मैच में 200 रन तक नहीं पहुंच पाई. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर कीवी टीम को तेजी से रन बनाने से रोका. 41 रन के स्कोर पर टीम के 3 विकेट गिर चुके थे. पिछले मैच के हीरो ग्लेन फिलिप्स और बेव जैकब ने एक बार फिर से टीम के लिए उपयोगी पारी खेली. फिलिप्स ने 43 बॉल पर 70 रन बनाए जबकि जैकब के बल्ले से 58 रन की पारी देखने को मिली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नितिश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
𝐂𝐇𝐀𝐒𝐄 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐒𝐓 𝐎𝐑𝐃𝐄𝐑 🫡
An absolute thriller at Hagley Oval as #TeamIndia secure a breathtaking victory to go 2-0 up in the series 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2
#NZvIND https://t.co/EA8Z37JBeG
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते खेलने उतरी टीम इंडिया 181 रन का पीछा करते हुए 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट हुए तो ईशान की जगह खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन ही बना पाए. कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन की पारी खेलकर आउट हुए तो अभिषेक शर्मा 27 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. मुश्किल में फंसी टीम इंडिया के लिए नमन धीर ने एक बार फिर से आकर मामला संभाला. 17 बॉल पर 31 रन की पारी खेल मैच में टीम की वापसी कराई.
एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम के हाथ से मैच निकल गया लेकिन तिलक वर्मा वही किया जो इससे पहले कई बार कर चुके हैं. उन्होंने एक छोर पर डटकर मैच को करीब पहुंचाया इसके बाद आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. उनको दूसरी छोर पर नितिश कुमार रेड्डी का साथ मिला और सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बनाई.
46 off 18? No problem for these two 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/eBaIQuhwil
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
आखिरी ओवर में जीत के लिए भारत को 11 रन की जरूरत थी और पहली बॉल पर नितिश रेड्डी ने 1 रन लेकर स्ट्राइक तिलक को दिया. उन्होंने आते ही चौका लगाकर फैंस और खिलाड़ियों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी. अगली बॉल पर 2 रन हुआ फिर 1 रन और ओवर की 5वीं बॉल जैकब डफी ने वाइड डाली दी. नितिश रेड्डी ने दो रन की शॉट खेला और टीम को यादगार जीत दिलाई दी. तिलक वर्मा 26 बॉल पर 6 चौके और 1 छक्के के दम पर 51 रन की नाबाद पारी खेली. नितिश रेड्डी 13 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे.

