Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत मान ने पीएसपीसीएल में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

    June 24, 2026

    ट्रेडिशनल आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर

    June 24, 2026

    सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026

      एअर इंडिया की फ्लाइट भटकी रास्ता, पाकिस्तान एयर स्पेस पहुंची

      June 24, 2026

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»देश में 53वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस सूर्यकांत
    दिल्ली

    देश में 53वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस सूर्यकांत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Justice Surya Kant: देश में 53वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस सूर्यकांत
    Justice Surya Kant: देश में 53वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस सूर्यकांत

    मौजूदा चीफ जस्टिस भूषण आर गवई ने केंद्र को भेजी सूर्यकांत के नाम की सिफारिश
    Justice Surya Kant, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश के चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया जस्टिस भूषण आर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसलिए अगले चीफ जस्टिस की तलाश शुरू हो चुकी है। मौजूदा चीफ जस्टिस भूषण आर गवई ने अगले सीजेआई के पद पर नियुक्ति को लेकर सीनियर जज जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। इसके साथ सीजेआई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    परंपरा है कि मौजूदा सीजेआई अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने को कहा जाता है। अगर जस्टिस सूर्यकांत सीजेआई बनते है तो वह 24 नवंबर शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा। वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे।

    सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत के कई अहम फैसले

    • पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की फुल बेंच का हिस्सा थे जिसने 2017 में बलात्कार के मामलों में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर जेल में हुई हिंसा के बाद डेरा सच्चा सौदा को पूरी तरह से साफ करने का आदेश दिया था।
    • जस्टिस सूर्यकांत उस बेंच का हिस्सा थे जिसने कॉलोनियल एरा के राजद्रोह कानून को स्थगित रखा था। साथ ही निर्देश दिया था कि सरकार की समीक्षा तक इसके तहत कोई नई एफआईआर दर्ज न की जाए।
    • सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन समेत समस्त बार एसोसिएशनों में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने का निर्देश देने का श्रेय भी जस्टिस सूर्यकांत को दिया जाता है।
    • जस्टिस सूर्यकांत सात जजों की बेंच में शामिल थे जिसने 1967 के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फैसले को खारिज कर दिया था। यूनिवर्सिटी के संस्थान के अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार का रास्ता खुल गया था।
    • वे पेगासस स्पाइवेयर मामले की सुनवाई करने वाली बेंच का हिस्सा थे, जिसने गैरकानूनी निगरानी के आरोपों की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट का एक पैनल बनाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ में खुली छूट नहीं मिल सकती।
    • जस्टिस सूर्यकांत ने बिहार में एसआईआर से जुड़े मामले की सुनवाई भी की। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को रेखांकित करने वाले एक आदेश में जस्टिस सूर्यकांत ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 65 लाख नामों की डीटेल सार्वजनिक की जाए।

    हरियाणा से पहले सीजेआई होंगे जस्टिस सूर्यकांत

    जस्टिस सूर्यकांत के पदभार संभालने के बाद वे हरियाणा के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जो इस पद पर पहुंचेंगे। वे 24 नवंबर को सीजेआई के रूप में शपथ ले सकते हैं। उनके सीजेआई बनने की खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर है। गांव में 24 नवंबर को खास उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। उनके बड़े भाई, मास्टर ऋषिकांत, गांव में ही रहते हैं। उनके पैतृक घर को सजाने का काम चल रहा है।

    पत्नी कॉलेज प्रिंसिपल के पद से रिटायर

    बड़े भाई ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत की पत्नी सविता सूर्यकांत हैं और वह कॉलेज में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुई हैं। वह इंग्लिश की प्रोफेसर रही हैं। वह प्रमोशन के बाद कॉलेज प्रिंसिपल रिटायर्ड हुर्इं। उनकी 2 बेटियां हैं। मुग्धा और कनुप्रिया। दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।

    पिता ने रामायण को हरियाणवी में लिखा था

    ऋषिकांत ने बताया कि पिता मदन गोपाल संस्कृत के टीचर और अच्छे साहित्यकार थे। उन्होंने हरियाणवी में रामायण लिखी थी, जिसके लिए उन्हें हिंदी साहित्य अकादमी से सूरदास पुरस्कार मिला था। इसके साथ-साथ उन्होंने 14 पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें पंडित लख्मीचंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और ईयू ने मजबूत और संतुलित समझौते की नींव रखी : गोयल
    Next Article वजन पर कमेंट के बाद अशनूर कौर के अंडरआर्म्स हेयर बने चर्चा का विषय, गुपचुप शेव कर लोगों को किया हैरान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत मान ने पीएसपीसीएल में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकारी नौकरियों के लिए…

      ट्रेडिशनल आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं श्रद्धा कपूर

      June 24, 2026

      सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.