Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनी ‘किंग और प्रिंस’ की फार्म
    खेल

    भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनी ‘किंग और प्रिंस’ की फार्म

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Tour of Australia : भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनी ‘किंग और प्रिंस’ की फार्म
    India Tour of Australia : भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनी ‘किंग और प्रिंस’ की फार्म

    तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-0 से गवाई

    India Tour of Australia (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के बल्लेबाजों का खराब दौर जारी है। पहले मैच में जहां पूरी बैटिंग लाइनअप फ्लॉप साबित हुई थी वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी तो चली लेकिन किंग कोहली और टीम इंडिया के प्रिंस के नाम से मशहूर हुए कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी में नाकामी टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

    यदि दूसरे एक दिवसीय मैच में इन दोनों में से किसी एक का बल्ला भी थोड़ा चल जाता तो निश्चित तौर पर भारत के पक्ष में इस मैच का परिणाम जा सकता था। लेकिन लगातार दूसरे मैच में दोनों बल्लेबाज नाकाम रहे। पहले मैच में जहां कप्तान शुभमन गिल ने 8 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में वे केवल 9 रन बनाकर पैविलियन लौट गए। वहीं करीब 9 माह बाद टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में भी शून्य पर आउट हुए।

    रोहित और श्रेयस ने दी टीम को मजबूती

    गुरुवार एडिलेड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए थे। जवाब में आॅस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ भारत का एडिलेड में चला आ रहा विजयी अभियान थम गया। इससे पहले भारत ने 2008 के बाद से इस मैदान पर कोई मैच नहीं हारा था। भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2008 में एडिलेड में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 रन से हार झेली थी। 2019 के बाद पहली बार इस मैदान पर भारत एडिलेड में वनडे मैच खेलने उतरा था।

    कोहली के करियर पर उठने लगे सवाल

    विराट कोहली की लगातार खराब फार्म के चलते एक तरफ जहां पूर्व खिलाड़ियों ने इस धांसू बल्लेबाज को सन्यास लेने की सलाह दे डाली तो वहीं पूर्व भारतीय आॅलराउंडर इरफान पठान ने कोहली का पक्ष लेते हुए कहा है कि वे एक महान खिलाड़ी हैं और उन्हें रन बनाने के लिए थोड़ा संयम बरतना चाहिए। पठान ने कहा कि कोहली भी दूसरे एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा की तरह कुछ समय पिच पर बिता सकते थे। एक बार लय पकड़ लेते तो परिणाम कुछ बेहतर हो जाते। उन्होंने कहा कि विराट एक चैंपियन खिलाड़ी है और उसमें अभी काफी क्रिकेट बची हुई है। टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए वह एक आदर्श के रूप में मिसाल पेश करते हैं।

    गिल की कप्तानी में पहली सीरीज हारा भारत

    ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमेशा ही सभी टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। युवा भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह दौरा कुछ ऐसा ही है। उनकी कप्तानी में यह पहली सीरीज थी जिसे भारत हार चुका है। हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि शुभमन इस सीरीज से काफी कुछ सीखेंगे और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    Previous articleEditorial Aaj Samaaj: राहुल गांधी की टेढ़ी-मेढ़ी सियासी इमरतियां
    Next articleAdguru Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरसा के रिसालिया खेड़ा गांव के लिए एक और बड़ा पल, अमीलाल पारीक ने संभाला डबवाली मार्केट कमेटी का वायस चेयरमैन का पद
    Next Article Honor का बड़ा धमाका! लॉन्च हुए Magic 8 और Magic 8 Pro, 7200mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज चलना होगा

      March 5, 2026

      टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Amit Shah Uttrakhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की…

      हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.