Close Menu
    What's Hot

    CM भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे…

    June 24, 2026

    आखिर किस बात पर भड़के लोग? ट्रोलिंग से परेशान डिंपल चौधरी ने बयां किया दर्द

    June 24, 2026

    गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026

      भवानीपुर मतगणना मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखने के आदेश

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक दबाव के चलते लुढ़का शेयर बाजार
    दुनिया

    वैश्विक दबाव के चलते लुढ़का शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : वैश्विक दबाव के चलते लुढ़का शेयर बाजार
    Share Market Update : वैश्विक दबाव के चलते लुढ़का शेयर बाजार

    सेंसेक्स में 592.67 अंक व निफ्टी में 176.05 अंक की गिरावट

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार का जहां शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा था तो वहीं गुरुवार को यह करीब 600 अंक टूट गया। जानकारों का मानना है कि शेयर बाजार में यह गिरावट निवेशकों के सतर्क रुख के चलते आई। बताया जा रहा है कि विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों पर निर्णय को लेकर कोई स्पष्टता नहीं होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

    पूरा दिन निवेशकों ने खुलकर खरीदारी नहीं की जिसका बाजार में नकारात्मक असर पड़ा। इसी के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,404.46 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 684.48 अंक या 0.80 प्रतिशत गिरकर 84,312.65 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 176.05 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 25,877.85 पर आ गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कमजोर घरेलू बाजार और अमेरिकी फेड के आक्रामक रुख के कारण गुरुवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे गिरकर 88.70 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

    विश्व के अन्य बाजारों का हाल इस तरह रहा

    एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

    सोना एक हजार सस्ता, चांदी 3300 रुपए महंगी

    वैश्विक बाजारों में लगातार मांग गिरने से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। यह गिरावट भारतीय सर्राफा बाजार में भी लगातार दिखाई दे रही है। यही कारण है कि दिल्ली सर्राफा बाजार में गुुरुवार को सोने के दाम अपने पिछले स्तर से एक बार फिर नीचे गिरे। गुरुवार को इसमें एक हजार रुपए प्रति दस ग्राम की कमजोरी आई और यह 1,23,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी गुरुवार को चांदी की कीमत 3,300 रुपए बढ़कर 1,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार को यह सफेद धातु 1,51,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

    सोने की कीमत में कमी की यह है मुख्य वजह

    वैश्विक बाजार में हाजिर सोना चार दिन की गिरावट के बाद 53.26 डॉलर या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 3,983.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता आगे बढ़ने के संकेत के बाद डॉलर में तेजी आई। अखिल भारतीय सरार्फा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपए टूटकर 1,22,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। बुधवार को इसका भाव 1,23,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था। स्थानीय सरार्फा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट
    Next Article भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार के काले कारनामे एक-एक करके जनता के सामने लाए जाएंगे…

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      फरीदकोट : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साेमवार को कहा कि पंजाब के लोग…

      आखिर किस बात पर भड़के लोग? ट्रोलिंग से परेशान डिंपल चौधरी ने बयां किया दर्द

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.