Close Menu
    What's Hot

    180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

    April 15, 2026

    नगर निगम चुनाव के लिए 21 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन

    April 15, 2026

    तेजस्वी प्रकाश कब करेंगी करण कुंद्रा संग शादी? एक्ट्रेस ने बताया क्या है प्लान

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

      April 15, 2026

      फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

      April 15, 2026

      अदालत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर लगाई रोक

      April 15, 2026

      अंग्रेजी न समझ पाने पर यूके में भारतीय मूल की स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट बर्खास्त

      April 15, 2026

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात कम किया
    दुनिया

    भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात कम किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात कम किया
    Business News Hindi : भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात कम किया

    अमेरिका के दबाव का दिखा असर, अब रूस की जगह अमेरिका और खाड़ी देश से तेल खरीद रही सरकारी कंपनियां

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका के दबाव के चलते भारत ने रूस से कच्चे तेल के आयात में कमी कर दी है। ज्ञात रहे कि भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने रूस से कच्चा तेल आयात लगभग बंद कर दिया है। सरकारी कंपनियां अब रूस के बजाय और कुछ विकल्प के लिए हाजिर बाजार का रूख कर रही हैं। इसके साथ ही रूस की जगह अमेरिका और अबुधाबी से कच्चा तेल खरीदने पर जोर दे रही हैं।

    इंडियन आॅयल अमेरिका से और तेल की मांग कर रही है। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) ने भी अबू धाबी से कच्चा तेल खरीदा है। सूत्रों ने बताया, घरेलू एमआरपीएल ने दिसंबर में रूसी आपूर्ति की भरपाई के लिए एक निविदा के जरिये ग्लेनकोर से 20 लाख बैरल अबू धाबी मुरबन क्रूड खरीदा है। रिफाइनर हर महीने हाजिर बाजारों का इस्तेमाल करेगी और अपने स्थायी आपूर्तिकतार्ओं से अतिरिक्त आपूर्ति की मांग करेगी। प्रतिबंधों के जोखिम से बचने के लिए रूस से तेल आयात करने से कंपनियां परहेज कर रही हैं।

    ट्रंप ने दी थी भारत को चेतावनी

    ज्ञात रहे कि अमेरिका पिछले कुछ माह से भारत पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करे। भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर अगस्त में उच्च टैरिफ लगाए थे। इसके बाद अमेरिका ने भारत को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि यदि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद न किया तो वह भारत के साथ व्यापार समझौता नहीं करेगा और कठोर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाएगा।

    वहीं गत दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर भारत बहुत अच्छा कर रहा है। ट्रंप ने यह टिप्पणी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में की थी।

    सरकारी कंपनियों ने की तेल खरीद बंद करने की पुष्टि

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन-मित्तल एनर्जी ने कहा, उसने भी रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन ने 2026 की पहली तिमाही के लिए अमेरिका से 2.4 करोड़ बैरल तेल के लिए प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की हैं। इस निविदा में कम सल्फर और उच्च सल्फर दोनों प्रकार के कच्चे तेल के कार्गो की मांग की गई है। इंडियन आॅयल बाजार का आकलन करने और अमेरिका से तेल खरीदने की स्थिति में विक्रेताओं का चयन करने पर विचार कर रही है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना एक हजार सस्ता, चांदी 3300 रुपए महंगी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
    Next Article Punjab News: पंजाब में 31 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

      April 15, 2026

      कच्चे तेल में नरमी से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत

      April 15, 2026

      तेल कंपनियों ने दिए संकेत, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

      April 15, 2026

      भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट

      April 15, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती : रिपोर्ट

      April 15, 2026

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी भी 1800 रुपए गिरी

      April 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन है ये मास्टरमाइंड?

      By अंकित कुमारApril 15, 2026

      Maharashtra Video Blackmail: 180 लड़कियां, 350 गंदे वीडियो… 19 साल का अयान बना हैवान! कौन…

      नगर निगम चुनाव के लिए 21 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन

      April 15, 2026

      तेजस्वी प्रकाश कब करेंगी करण कुंद्रा संग शादी? एक्ट्रेस ने बताया क्या है प्लान

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.