Close Menu
    What's Hot

    11,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल 5G फोन, चार्जर भूल जाएंगे यूजर्स

    June 24, 2026

    कुलदीप धालीवाल बोले- क्या सुनील जाखड़ और तरुण चुघ अपने आपराधिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

    June 24, 2026

    दीवाना बा कईले’ में खेसारी-काजल का जबरदस्त रोमांस, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत-अमेरिका के बीच 10 साल के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर
    Breaking News

    भारत-अमेरिका के बीच 10 साल के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Relations
    अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। 

    India-America Defence Agreement, (द भारत ख़बर), वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच एक 10 साल के रक्षा सहयोग ढांचे पर सहमति बनी है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के मजबूत होने का संकेत है। भारत-अमेरिका के संबंधों के लिए अहम माने जा रहे इस समझौते की जानकारी अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने कहा है कि इससे पहले दोनों देशों के रक्षा संबंध इतने सशक्त कभी नहीं रहे। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के रिश्तों में रक्षा क्षेत्र को महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

    हेगसेथ और राजनाथ की मलेशिया में हुई थी मुलाकात 

    राजनाथ और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मलेशिया में नए 10-वर्षीय रक्षा समूह पर हस्ताक्षर किए। हेगसेथ पीट ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस समझौते पर कुआलालंपुर में राजनाथ के साथ उनकी बैठक के दौरान दस्तखत हुए। उन्होंने कहा, इससे दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता मजबूत होगी। हेगसेथ ने यह भी कहा, हम तकनीकी सहयोग बढ़ाने और सूचनाएं साझा करने के मकसद से अपने समन्वय को बेहतर कर रहे हैं।

    द्विपक्षीय रिश्तों में रक्षा क्षेत्र एक अहम स्तंभ : राजनाथ 

    राजनाथ ने कहा, हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में रक्षा क्षेत्र एक अहम स्तंभ है और रक्षा ढांचा समझौते पर दस्तखत भारत-यूएस के बीच के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के मजबूत होने का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच एक नया अध्याय आरंभ होगा। रक्षा मंत्री ने कहा, यह समझौता अमेरिका और भारत के बीच की रक्षा भागीदारी की नीतियां तय करने में मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक मुक्त, नियम आधारित हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के लिए हमारी भागीदारी बेहद अहम है।

    राजस्थान का अगस्त में था हेगसेथ से मिलने का कार्यक्रम

    बता दें कि राजनाथ का इससे पहले अगस्त में वाशिंगटन में हेगसेथ से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ दोगुना कर दिया जिसके कारण दोनों देशों के बीच रिश्ते दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। इसके बाद राजनाथ का अमेरिका दौरा कैंसिल कर दिया गया था।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत अपने विकास की स्थिरता को लेकर समझौता नहीं करेगा : गोयल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगौसेवा के लिए प्रेरणादायक पहल, समाजसेवी धर्मबीर यादव ने पोते के जन्मदिन पर दिया दान
    Next Article क्या दोबारा जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं पायल मलिक? बेबी बंप दिखाते ही फैंस के उड़े होश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हमने ईरान को बुरी स्थिति में पहुंचाया : ट्रंप

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      11,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल 5G फोन, चार्जर भूल जाएंगे यूजर्स

      By परवेश चौहानJune 24, 2026

      Honor X80 Pro Max: 11,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल 5G फोन, चार्जर भूल…

      कुलदीप धालीवाल बोले- क्या सुनील जाखड़ और तरुण चुघ अपने आपराधिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

      June 24, 2026

      दीवाना बा कईले’ में खेसारी-काजल का जबरदस्त रोमांस, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.