North India Weather Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अब खत्म हो गया है, लेकिन अब उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड आफत बनने वाली है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 3-4 दिन पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मु-कश्मीर में बारिश हो सकती है जिससे उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों, हरियाणा, पंजाब व आसपास ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा।
लाहौल के ताबो में पारा माइनस 0.8 डिग्री
हिमाचल प्रदेश में अगले हफ्ते मंगलवार और बुधवार को हिमपात की संभावना है। इससे पहले तीन नवंबर यानी सोमवार की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से अगले दो दिन हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। लाहौल स्पीति जिले के कुकुमसेरी इलाके में वर्तमान में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री व ताबो में माइनस 0.8 डिग्री चल रहा है।
प्रदेश में छह नवंबर से मौसम रहने का अनुमान
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हालांकि इस दौरान भारी बर्फबारी या बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा है कि राज्य में छह नवंबर से मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी शिमला के निचले इलाकों में इससे पहले इन दिनों रातें गर्म हो रही हैं। शनिवार रात से रविवार सुबह तक शिमला का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है। मैदानी जिलों हमीरपुर व सोलन से भी यह तापमान अधिक है। सोलन में रात का पारा 10.3 डिग्री और हमीपुर में रात का तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया।

