Close Menu
    What's Hot

    AAP ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

    April 15, 2026

    फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

    April 15, 2026

    हरियाणा से यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों को मिलेगा फायदा

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

      April 15, 2026

      अदालत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर लगाई रोक

      April 15, 2026

      अंग्रेजी न समझ पाने पर यूके में भारतीय मूल की स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट बर्खास्त

      April 15, 2026

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026

      आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गर्मी से मिलेगी राहत

      April 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा
    Breaking News

    वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shashi Tharoor: वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा
    कांग्रेस सांसद शशि थरूर।

    Shashi Tharoor On Dynastic Politics, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश में पंजाब, दिल्ली, बिहार व ओडिशा तक एक्टिव वंशवादी राजनीति को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने अपने लेख में नेहरू-गांधी परिवार से लेकर पंजाब के बादल परिवार, बिहार के लालू परिवार, पासवान परिवार, तमिलनाडु में करुणानिधि परिवार, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवारों, महाराष्ट्र में ठाकरे बंधु और ओडिशा के नवीन पटनायक परिवार का जिक्र करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

    ‘नेहरू-गांधी परिवार’ सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार

    ‘इंडियन पॉलिटिक्स आर ए फैमिली बिजनेस’ (भारत राजनीति एक पारिवारिक व्यापार है) शीर्षक से अपने आर्टिकल में शशि थरूर ने ‘नेहरू-गांधी परिवार’ को देश की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार बताया है। उन्होंने कहा है कि नेहरू-गांधी परिवार की विरासत स्वतंत्रता के आंदोलन से जुड़ी है, पर इसके चलते कुछ लोगों की सोच यहां तक हो गई है कि पॉलिटिक्स कुछ परिवारों का जन्मसिद्ध अधिकार है। थरूर ने लिखा कि ‘वंशवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

    प्रभावित होती है एडमिनिस्ट्रेशन की गुणवत्ता

    कांग्रेस सांसद ने अपने लेख में लिखा है कि जब किसी राष्ट्र की सियासी सत्ता, समर्पण, योग्यता अथवा जमीनी जुड़ाव के बजाय खानदान से तय होती है तो इससे एडमिनिस्ट्रेशन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। कम प्रतिभा वाले लोगों को चुनना कभी लाभदायक नहीं होता है। ऐसा जब और मुश्किल हो जाता है जब प्रत्याशियों की मुख्य योग्यता उनका उपनाम होता है।

    आम जनता से दूर रहते हैं राजनीतिक परिवारों के लोग आम

    शशि थरूर ने कहा, राजनीतिक परिवारों के लोग आम जनता की समस्याओं से अक्सर दूर रहते हैं। वे मतदाताओं की आवश्यकताओं का प्रभावी ढंग से जवाब देने में भी विशेष तौर पर विफल रहते हैं। इसके बावजूद यह कोई जरूरी नहीं है कि खराब परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा।

    पारिवारिक इतिहास के कारण किसी को नहीं रोक सकते : कांग्रेस

    नेहरू-गांधी परिवार का नाम लेकर थरूर के वंशवादी राजनीति के आरोपों के बाद कांग्रेस नेता राशिद अल्वी और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अल्वी ने कहा, पारिवारिक इतिहास के कारण किसी को राजनीति में आने से नहीं रोक सकते। प्रमोद तिवारी ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे सक्षम पीएम थे। इंदिरा गांधी ने जीवन बलिदान करके खुद को साबित किया। वहीं राजीव गांधी ने भी देश के लिए बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा, ऐसे में यदि कोई गांधी परिवार के वंशवाद की बात करे तो फिर देश में दूसरा परिवार कौन है जिसने ऐसा समर्पण, बलिदान और क्षमता दिखाई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, एक बिजनेसमैन का बेटा बिजनेसमैन बनता है और एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, तो राजनीति भी अपवाद नहीं है।

    खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं शशि थरूर : भाजपा 

    भाजपा के प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, शशि थरूर खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने नेपो किड या वंशवाद के नवाबों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जब मैंने 2017 में नेपो नामदार राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी तो आप जानते हैं कि मेरे साथ क्या हुआ। सर आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं। फर्स्ट फैमिली बदला जरूर लेती है।

    ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता की सभी दलों से राष्ट्रीय सुरक्षा पर एकजुट होने की अपील

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा आर्मी कैंटीन में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
    Next Article आगे बढ़ी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, अब इस दिन होगी रिलीज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

      April 15, 2026

      अदालत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर लगाई रोक

      April 15, 2026

      अंग्रेजी न समझ पाने पर यूके में भारतीय मूल की स्पीच एंड लैंग्वेज थेरेपिस्ट बर्खास्त

      April 15, 2026

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026

      आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गर्मी से मिलेगी राहत

      April 15, 2026

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

      By श्वेता चौहानApril 15, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने बीबीएमबी अधिकारियों की नियुक्ति के नियमों में…

      फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में पलटी बस, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 घायल

      April 15, 2026

      हरियाणा से यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, इन 43 गांवों को मिलेगा फायदा

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.