Close Menu
    What's Hot

    कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

    August 27, 2026

    कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

    August 27, 2026

    Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आगाज कब, कितनी टीमें खेलेंगी, किस चैनल पर दिखेगा मैच, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारतीय मूल की गजाला हाशमी बनी वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर
    Breaking News

    भारतीय मूल की गजाला हाशमी बनी वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US Virginia News
    भारतीय मूल की मुस्लिम महिला गजाला हाशमी।

    • भारतवंशी मुस्लिम ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर
    • भारतीय मूल के डेमोक्रेट पुरवाल सिनसिनाटी के मेयर बने 
    • हैदराबाद में जन्मीं हाशमी 4 साल की उम्र में वे जॉर्जिया गईं

    Ghazala Hashmi Becomes Virginia LG (द भारत ख़बर), वाशिंगटन: भारतवंशी मुस्लिम जोहरान ममदानी के अमेरिका के सबसे अहम मेट्रो शहरों में शुमार न्यूयॉर्क का मेयर बनने के साथ ही अमेरिका के ही वर्जीनिया में भी भारतीय मूल की मुस्लिम डेमोक्रेट गजाला हाशमी (Ghazala Hashmi) ने इसी तरह की उपलब्धि हासिल करके परचम लहराया है। वह वर्जीनिया प्रांत की लेफ्टिनेंट गवर्नर (Lieutenant Governor) बनी हैं। जोहरान ममदानी जिस तरह न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर हैं, वैसे ही गजाला हाशमी भी लेफ्टिनेंट गवर्नर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं।

    गजाला राज्यव्यापी पद जीतने वाली पहली मुस्लिम महिला 

    रिपोर्ट के अनुसार, गजाला हाशमी (61) किसी भी अमेरिकी राज्य में राज्यव्यापी पद जीतने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं। उन्होंने पूर्व कंजर्वेटिव टॉक-शो होस्ट जॉन रीड को 53.2 प्रतिशत वोटों के साथ 46.6 प्रतिशत वोटों से हराकर जीत हासिल की है। वह बतौर लेफ्टिनेंट गवर्नर रिपब्लिकन विनसम अर्ल-सियर्स का स्थान लेंगी, जो वर्जीनिया राज्य में निर्वाचित होने वाली पहली महिला और अश्वेत महिला थीं। हैदराबाद में जन्मीं हाशमी चार साल की उम्र में वे जॉर्जिया के सवाना चली गईं। राजनीति में आने से पहले, वह वर्जीनिया के एक विश्वविद्यालय में शिक्षिका और अकादमिक प्रोफेसर थीं। हाशमी ने अपने प्रचार के दौरान प्रजनन अधिकारों और कक्षा में समानता के अपने संदेश पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।

    2019 में रिपब्लिकन को हराकर सीनेट के लिए चुनी गईं

    हाशमी ने प्राइमरी में पार्टी के पांच सदस्यों को हराया था और 28 प्रतिशत वोटों के साथ नामांकन जीता था। 2019 में, वह एक रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर राज्य की सीनेट के लिए चुनी गईं। उन्होंने सदन में जीत हासिल की और इसकी पहली मुस्लिम और भारतीय अमेरिकी बनीं। विजेता घोषित होने के बाद एक बयान में हाशमी ने कहा, वर्जीनिया ने ऐसा नेतृत्व चुना है जो लोगों को तोड़ने के बजाय उन्हें ऊपर उठाता है। हाशमी ने कहा, साथ मिलकर, हमने साबित कर दिया है कि वर्जीनिया में, एक बच्चे का नाम, एक परिवार के व्यक्तिगत संघर्ष और एक समुदाय की पहचान, किसी के भी जुड़ाव में बाधा नहीं हैं।

    गवर्नर से अलग होता है लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव

    वर्जीनिया उन 17 अमेरिकी राज्यों में से एक है जहां लेफ्टिनेंट गवर्नर का चुनाव गवर्नर से अलग होता है। डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर के राज्य के राज्यपाल बनने की संभावना है। लेफ्टिनेंट गवर्नर राज्य सीनेट की अध्यक्षता करेंगे और सदन में मतभेदों को दूर करेंगे। इस बीच, भारतीय मूल के डेमोक्रेट आफ़ताब पुरवाल, सिनसिनाटी के मेयर पद पर जेडी वेंस के रिश्तेदार, रिपब्लिकन कोरी बोमन को हराकर फिर से निर्वाचित हुए हैं।

    यह भी पढ़ें : America News: भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर नियुक्त

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में बनेगा मेगा एक्सप्रेसवे, 5 घंटे का सफर अब सिर्फ 2 घंटे में, ₹6906 करोड़ की परियोजना
    Next Article 1000 की ‘गारंटी’ पर CM मान का बड़ा दावा! जानिए…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      By अंकित कुमारAugust 27, 2026

      TMC Bank Accounts Case: कोर्ट ने कहा कि खातों को किस गुट को दिया जाना…

      कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

      August 27, 2026

      Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आगाज कब, कितनी टीमें खेलेंगी, किस चैनल पर दिखेगा मैच, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल | Sports

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.