Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए

    April 27, 2026

    आवारापन के सीक्वल से क्यों कटा मोहित का पत्ता

    April 27, 2026

    Bank Cyber ​​Fraud : बैंकों के लिए साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती : वित्त मंत्री

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द होगा एफटीए : गोयल
    दुनिया

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द होगा एफटीए : गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द होगा एफटीए : गोयल
    Business News Hindi : भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द होगा एफटीए : गोयल

    केंद्रीय उद्योग मंत्री ने दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर जताई खुशी, कहा, दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा एफटीए

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड जल्द ही मुक्त व्यापार समझौते पर अंतिम निर्णय पर पहुंचेगे। यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को ज्यादा मजबूती देगा और भविष्य में दोनों देशों के बीच व्यापार को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा। यह शब्द वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड पहुंचने पर व्यक्त किए।

    जहां वे अपने समकक्ष टॉड मैक्ले से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि न्यूजीलैंड पहुंचकर चल रही एफटीए वातार्ओं की प्रगति की समीक्षा करने पर खुशी है। उन्होंने बताया कि दोनों देश व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोयल ने कहा कि मैं दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश के नए अवसरों का पता लगाने के लिए निवेशकों के साथ-साथ उद्योग जगत के लीडर्स से भी मिलूंगा।

    पिछले साल दोनों देशों में हुआ इतना व्यापार

    भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर 3 नवंबर को आॅकलैंड में शुरू हुआ। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च, 2025 को शुरू की गई। न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 2024-25 में 1.3 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है।

    न्यूजीलैंड को भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में वस्त्र, फैब्रिक्स और घरेलू वस्त्र; दवाएं और चिकित्सा सामग्री; परिष्कृत पेट्रोल; कृषि उपकरण और मशीनरी जैसे ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरण, आॅटो, लोहा और इस्पात, कागज उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, झींगा, हीरे और बासमती चावल शामिल हैं। प्रमुख आयातों में कृषि उत्पाद, खनिज, सेब, कीवी फल, मांस उत्पाद जैसे भेड़, मटन, दूध एल्बुमिन, लैक्टोज सिरप, कोकिंग कोयला, लकड़ियां और लकड़ी, ऊन और स्क्रैप धातुएं शामिल हैं।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भी बेहतर संबंध की इच्छा जताई

    पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हम मंत्री गोयल के साथ यहां मिलकर बेहद खुश हैं। हम भारत और आपके प्रयासों के लिए आभारी हैं, जो न केवल भारत के लिए बल्कि भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए भी अहम हैं। लक्सन ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और मिलकर काम करने से पारस्परिक लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां साझा हित हैं और हम मिलकर नए अवसर तलाश सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : Crude oil import : रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर रहा भारत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकता पाकिस्तान : मंडाविया
    Next Article दुबई बेस्ड ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनेय सूद का निधन, परिवार ने दी पुष्टि
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Bank Cyber ​​Fraud : बैंकों के लिए साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती : वित्त मंत्री

      April 27, 2026

      Oil and LPG Supply : देश में तेल-एलपीजी की आपूर्ति लगभग सामान्य : सुजाता शर्मा

      April 27, 2026

      खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में बड़ी गिरावट

      April 27, 2026

      भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार

      April 27, 2026

      सेबी ने भारतीय बाजार को पूरी तरह बदल दिया : पांडे

      April 27, 2026

      पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई का प्रभाव नहीं : प्रबंधन

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए

      By श्वेता चौहानApril 27, 2026

      चंडीगढ़ : आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को…

      आवारापन के सीक्वल से क्यों कटा मोहित का पत्ता

      April 27, 2026

      Bank Cyber ​​Fraud : बैंकों के लिए साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती : वित्त मंत्री

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.