Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
    दिल्ली

    दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana High Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
    Haryana High Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    बार्डर पर चकिंग के बाद गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री
    Haryana High Alert, (द भारत ख़बर), चंडीगढ़: सोमवार शाम को दिल्ली में हुए ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे हरियाणा में हाईअलर्ट जारी किया गया है। पुलिस कर्मियों की छुट्टिया कैंसिल कर दी गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें।

    बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रत्येक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। सभी एसएचओ, सीआईए यूनिट व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वाली टीमों को अलर्ट किया गया है। हर जिले में पुलिस की ओर से नाके लगाए गए है। वाहनों की चेकिंग के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

    डीजीपी की अपील, कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर करें सूचित

    हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने एक्स पर लिखा, दिल्ली की घटना को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। लोगों से अनुरोध है कि शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। एनसीआर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

    दिल्ली में जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड

    वहीं जानकारी सामने आई है कि दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ वह हरियाणा नंबर (एचआर 26-सीई 7674) की है। यह कार गुरुग्राम आरटीओ में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले एड्रेस के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। यहां मकान मालिक ने बताया कि सलमान 5 साल पहले जा चुका है। अब वह सोहना की एक सोसाइटी में रहता था। पुलिस उस सोसाइटी पहुंची तो सलमान सोता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार आगे बेच दी थी। फिलहाल पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले रखा है।

    ग्लास कंपनी में काम करता है सलमान

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद सलमान ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में मकान नंबर 631/12 में अपनी पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहता है। वह एक ग्लास कंपनी में काम करता है। पुलिस ने सलमान से कार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार आगे बेच दी थी। उसने खरीद-फरोख्त से संबंधित कागजात भी दिखाए। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं है कि आगे यह कार किस-किस के पास गई।

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में

    दिल्ली से सटे फरीदाबाद के धौज व फतेहपुर तगा इलाके में दो घरों से 2900 किलो विस्फोटक मिलने के मामले की तहें खुलने लगी हैं। यह पूरी साजिश व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा है। जिसमें समाज के ऐसे चेहरों का इस्तेमाल होता है, जिन पर आमतौर पर शक नहीं किया जा सकता। केस में डॉ. आदिल अहमद राठर, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुजम्मिल शकील और लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी की पुलिस पुष्टि कर चुकी है। तीनों ही डॉक्टरों के तार फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह यूनिवर्सिटी गल्फ फंडिंग से बनी है।

    करीब 15 दिन पहले भेजी गई थी अमोनियम नाइट्रेट की खेप

    शुरूआत में आरडीएस की आशंका थी, लेकिन फोरेंसिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट की पुष्टि हुई। बाद में मुजम्मिल की निशानदेही पर फतेहपुर तगा गांव में मस्जिद के मौलाना इस्तियाक के घर से अतिरिक्त 2563 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ, जिसे दिहाड़ी मजदूरों के घर में छिपाया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमोनियम नाइट्रेट की खेप मुजम्मिल को गिरफ्तारी से करीब 15 दिन पहले भेजी गई थी, जिसका मकसद बड़े आतंकी षड्यंत्र के तहत आईईडी असेंबल करना था।

    लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करती थीं लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद

    लखनऊ की लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर बताई जा रही है और मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील की सहयोगी व कथित गर्लफ्रेंड है। शाहीन लखनऊ के लालबाग इलाके की निवासी है। उनकी हरियाणा रजिस्टर्ड स्विफ्ट डिजायर कार को डॉ. मुजम्मिल नियमित इस्तेमाल करता था।

    पुलिस के अनुसार, शाहीन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थीं। वह लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करती थीं, जैसे विस्फोटक ट्रांसपोर्ट और हथियार छिपाना। उनकी गिरफ्तारी डॉ. मुजम्मिल और डॉ. आदिल अहमद राथर की पूछताछ से मिले क्लू पर हुई। शाहीन को हवाई जहाज से श्रीनगर ले जाया गया, जहां कस्टोडियल इंटरॉगेशन जारी है।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली में आतंकी हमला, 10 की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना और चांदी चमके, दोनों की कीमत में तेजी
    Next Article धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी! ICU में भर्ती, फैन्स की दुआओं पर टिकी उम्मीद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में 11 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

      June 23, 2026

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें मान सरकार…

      बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.