Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

    July 21, 2026

    पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

    July 21, 2026

    औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को लेकर अब एक और नया खुलासा
    Breaking News

    दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को लेकर अब एक और नया खुलासा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : लाल किले के पास हुए विस्फोट की शुरुआति जांच से पता चलता है कि आतंकी उमर ने जल्दबाजी में विस्फोटक उपकरण बनाया था. और उसने गिरफ्तारी के डर से लाल किले के पास ब्लास्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलवामा के रहने वाले डॉक्टर उमर का संबंध फरीदाबाद स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से था. उसका पर्दाफाश वहां से विस्फोटक बरामद होने के बाद हुआ था. डॉक्टर उमर को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद अपने पकड़े जाने का डर था. उसके पास पहले से कुछ विस्फोटक पड़े थे. वो पकड़े जाने से पहले धमाका करना चाहता था. यही कारण है कि वो कई घंटे तक दिल्ली में घूमता रहा और करीब 3 घंटे तक पार्किंग में दिमाग लगाता रहा. दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा माने जा रहे संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारियां चल रही हैं..बताया जा रहा है कि ये धमाका छापेमारी के बाद घबराहट और हताशा में किया गया.

    एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में छापेमारी के बाद आतंकी उमर शायद घबरा गया था. इसकी वजह से उसे जल्दी से अपना घर बदलना पड़ा. इससे बम विस्फोट वाली दुर्घटना की आशंका बढ़ गई. ऐसा लगता है कि ये घटना संदिग्ध आत्मघाती हमले के बजाए परिवहन के दौरान अनजाने विस्फोट में बदल गई. अधिकारी ने कहा कि खुफिया टीमों के शुरुआति आकलन से पता चलता है कि आईईडी को गलत तरीके से बनाया गया था, जिससे इसका विनाशकारी प्रभाव सीमित हो गया.’ बम समय से पहले ही फट गया था और पूरी तरह बना नहीं था, इसलिए इसका प्रभाव सीमित रहा. विस्फोट से कोई छर्रे या कीलें नहीं मिले.’ डॉक्टर उमर पार्किंग में 3 घंटे तक इस बम को प्रभावी बनाने का तरीका ढूंढ रहा था. उसने कई कॉल भी किए थे. जिसके डंप डेटा को इकट्ठा किया जा रहा है. उससे जब बम बहुत खतरनाक नहीं बन पाया तो उसने ऊब कर इसे लाल किले के पास मेट्रो के गेट नंबर एक पर विस्फोट करने का सोचा. उसने जान बूझकर यह ब्लास्ट किया या दुर्घटनावश हो गया, यह अभी जांच का विषय है. हालांकि, यह बात तय है कि अगर उमर का दिमाग बम बनाने में कामयाब हो जाता तो और बड़ी तबाही होती. दरअसल, लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था. इसमें तीन डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था. यह मॉड्यूल कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था. चौथा आतंकी डॉक्टर उमर ही था. वह भागने में कामयाब हो गया था.

    दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी में विस्फोट को ‘बम विस्फोट’ बताया गया है और इसमें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी हमले की साजिश और सजा से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं.शुरुआत में दावा किया गया था कि विस्फोट के दौरान कार में तीन लोग थे। हालांकि, अब यह स्पष्ट है कि विस्फोट के समय आई20 कार केवल नबी चला रहा था, जो आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद फरार हो गया था. पुलिस की जांच के अनुसार, यह भी पता चला है कि नबी फरीदाबाद में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बारे में इंटरनेट पर तलाश करते हुए लगभग तीन घंटे तक सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में रहा. जांचकर्ताओं ने नबी की गाड़ी का 11 घंटे का सुराग लगाने में कामयाबी हासिल की है.वह लाल किले के पास छत्ता रेल चौक रोड पर आगे बढ़ा और फिर यू-टर्न ले लिया. जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट लाल किला पुलिस चौकी से कुछ मीटर पहले हुआ. सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी शामिल थे जो फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े थे। फरीदाबाद से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था. जांच अधिकारियों के अनुसार, शाहीन भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला भर्ती शाखा का नेतृत्व कर रही थी. वह समूह की महिला शाखा जमात-उल-मोमिनात की प्रमुख थी.

    बताया जा रहा है कि उमर अल फलाह से भी जुड़ा है और माना जा रहा है कि वह आई 20 कार चला रहा था जिसमें ये शक्तिशाली विस्फोट हुआ था. उमर ने कथित तौर पर ये आतंकी हमला इसलिए किया क्योंकि उसे डर था कि वह भी अपने साथी डॉक्टरों की तरह पकड़ा जा सकता है. उन्होंने बताया कि साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा का ये डॉक्टर कथित तौर पर कार में विस्फोटक ले जा रहा था. आत्मघाती हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. आपको बता दें कि दिल्ली धमाके में 12 लोगों की जान चल गई और क़रीब 25 लोग घायल हैं

    delhi blast latest updates delhi blast nsg delhi blast victims delhi news delhiblast nia red fort blast
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मेंद्र की जबरदस्त वापसी! अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे अपने आशियाने
    Next Article हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, मछली मंडियों से
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ नई दिल्ली. आयरलैंड…

      पेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…

      July 21, 2026

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.