Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

    June 24, 2026

    बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

    June 24, 2026

    सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026

      गुजरात में वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट करने के दोषी आप विधायक सहित 9 को 7-7 साल की जेल

      June 23, 2026

      ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, कहा ट्रम्प ने धमकी दी, दबाव में बात नहीं करेंगे

      June 23, 2026

      Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

      June 23, 2026

      क्रिकेटर रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री पुरस्कार

      June 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीसरे दिन भी मुंबई शेयर बाजार रहा गुलजार
    दुनिया

    तीसरे दिन भी मुंबई शेयर बाजार रहा गुलजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : तीसरे दिन भी मुंबई शेयर बाजार रहा गुलजार
    Share Market Update : तीसरे दिन भी मुंबई शेयर बाजार रहा गुलजार

    सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी, रुपए में आई गिरावट

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : इस सप्ताह में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी रहा। मुंबई शेयर बाजार पूरा दिन हरे निशान पर कारोबार करता रहा और दिन का बाजार बंद होने के समय यह जोरदार तेजी पर बंद हुआ। ज्ञात रहे कि यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था जब शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। वहीं विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 88.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स और निफ्टी में इतनी तेजी आई

    बुधवार को तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 780.69 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,652.01 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 180.85 अंक या 0.70 प्रतिशत चढ़कर 25,875.80 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 239.6 अंक या 0.93 प्रतिशत चढ़कर 25,934.55 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल्स, इटरनल, टाइटन और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड पिछड़ गए।

    सोने और चांदी में भी जबरदस्त तेजी

    बीते सप्ताह की कमजोरी को पीछे छोड़कर इस सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोमवार को जहां दोनों कीमती धातुओं के दाम में उछाल आया वहीं बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 2,000 रुपए की तेजी के साथ 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 2,000 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सोमवार को इसकी कीमत 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

    बुधवार को चांदी की कीमत भी 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को यह सफेद धातु 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा जबकि चांदी हाजिर 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM kisan News: किसानों को बड़ी राहत, एक साथ खाते में आएंगे 4,000 रुपये!
    Next Article अल फलाह यूनिवर्सिटी को गल्फ देशों से होती है फंडिंग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100%

      By श्वेता चौहानJune 24, 2026

      ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें मान सरकार…

      बोल्ड जोक्स और अनफिल्टर्ड कॉमेडी का डोज, Netflix पर नंबर 1 बन गया ये शो

      June 24, 2026

      सीबीआई ने हरियाणा के आईएएस अफसर पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

      June 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.