Bihar Election Results 2025, (द भारत ख़बर), पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर मतगणना केंद्र के बाहर व अन्य अहम जगहों पर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं।
राज्य में 6 और 11 नवंबर को हुए 243 सदस्यीय विधानसभा के दो चरणों के चुनावों में 67.13% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया।
एनडीए 80 सीटों पर, महागठबंधन 55 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) कई सीटों पर आगे चल रहा है। सुबह 8.45 बजे के शुरुआती रुझानों में एनडीए 80 सीटों पर और महागठबंधन 55 सीटों पर आगे चल रहा है। डाक मतपत्रों की गिनती अभी जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव, जो महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, राघोपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।
