Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

    April 27, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारतीय अर्थव्यवस्था का मुश्किल दौर खत्म हुआ : रिपोर्ट
    दुनिया

    भारतीय अर्थव्यवस्था का मुश्किल दौर खत्म हुआ : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारतीय अर्थव्यवस्था का मुश्किल दौर खत्म हुआ : रिपोर्ट
    Business News Hindi : भारतीय अर्थव्यवस्था का मुश्किल दौर खत्म हुआ : रिपोर्ट

    अब मिलेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को रफ्तार

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले कुछ माह से लगातार दबाव में थी। अगस्त में अमेरिका द्वारा लगाया गया उच्च टैरिफ और विपरीत वैश्विक परिवेश से जहां विश्व की लगभग सभी अर्थव्यवस्थाएं असमंजस की स्थिति में थी वहीं भारत का भी वही हाल था। लेकिन भारत की उच्च घरेलु मांग के सहारे भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार विकास पथ पर अग्रसर रही। यही कारण है कि एक तरफ जहां विश्व की सभी विकासशील अर्थव्यवस्थाएं अमेरिकी टैरिफ से बेहाल दिखाई दी वहीं भारत ने अपनी विकास दर बनाए रखी।

    अब साफ दिखाई देने लगे सुधार के संकेत

    भारत की अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू विकास चक्र अपने निचले स्तर से ऊपर उठने की ओर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कम ब्याज दरें, पर्याप्त तरलता, कच्चे तेल की गिरती कीमतें और सामान्य मानसून जैसे कारक आने वाले महीनों में विकास को रफ्तार दे सकते हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही वैश्विक व्यापार अनिश्चितता फिलहाल निजी निवेश (कैपेक्स) के लिए चुनौती बनी हुई हैं, लेकिन मध्यम अवधि में भारत का निवेश चक्र मजबूत बना रहने की संभावना है। इसमें बतया गया है कि सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में बढ़ता निवेश, निजी क्षेत्र की निवेश गतिविधियों में तेजी और रियल एस्टेट सेक्टर में सुधार इस रुझान को आगे बढ़ाएंगे।

    जीडीपी में रिकॉर्ड तेजी का अनुमान

    विपरीत वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि जारी है। यह अन्य सभी विकासशील देशों के मुकाबले अच्छी दर से विकास कर रही है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश में मजबूत मांग के चलते अर्थव्यवस्था में वृद्धि दर बनी हुई है। यह घरेलु मांग ही है जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी कारक ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे। अप्रैल-जून में वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर पांच तिमाहियों में सबसे तेज 7.8 फीसदी रही थी, जबकि 2024-25 की दूसरी तिमाही में यह 5.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।

    नवंबर अंत में जारी होंगे आंकड़े

    राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) 28 नवंबर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के जीडीपी वृद्धि के आंकड़े जारी करेगा। रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में निजी खपत सालाना आधार पर आठ फीसदी बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह सात फीसदी और दूसरी तिमाही में 6.4 फीसदी बढ़ी थी।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली फिल्म के बाद Chirag Paswan का बॉलीवुड से ब्रेक! अब बिहार चुनाव में करेंगे किंगमेकर की एंट्री?
    Next Article सोनल चौहान ने ब्लैक बिकिनी में इंटरनेट पर मचाई धूम, सर्दियों में भी बढ़ाई गर्मी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Oil and LPG Supply : देश में तेल-एलपीजी की आपूर्ति लगभग सामान्य : सुजाता शर्मा

      April 27, 2026

      खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में बड़ी गिरावट

      April 27, 2026

      भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार

      April 27, 2026

      सेबी ने भारतीय बाजार को पूरी तरह बदल दिया : पांडे

      April 27, 2026

      पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई का प्रभाव नहीं : प्रबंधन

      April 27, 2026

      भारत के लिए न्यूजीलैंड में व्यापार की राह होगी आसान

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर…

      जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा : दीपक बाली

      April 27, 2026

      हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, NDPS एक्ट में सजा बना कारण

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.