प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए
Avimukteshwaranand, (द भारत ख़बर), प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा। प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए।
अदालत ने 13 फरवरी को आदेश रिजर्व रखा था। इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके यह आरोप लगाए थे। कैमरे के सामने कोर्ट में बच्चों के बयान दर्ज हुए थे।
न्याय अभी जिंदा है
शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया, हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस के पास जा रहे थे। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसलिए न्याय के मंदिर में आए। आज लगा कि न्याय अभी जिंदा है। न्यायालय ने हमें आज न्याय दिया है। मैं अब साफ-साफ कहना चाहता हूं कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किया गया। इसकी पुष्टि न्यायालय ने कर दी है।
डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ बनारस जा रहा हूं। जहां पर रंग रलिया मनाते हैं। पंचम तल पर दिखाना चाहता हूं। जहां पर इनका शीश महल है। वहां पर इनकी सखियां रहती हैं। जिसका नाम भी पता है। आज से पैदल यात्रा मेरी चलेगी। हम न्याय के लिए दर-दर लोगों के बीच में जाएंगे। लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरू कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पहली बार असम में सीआरपीएफ डे परेड आयोजित, अमित शाह बोले, यह गर्व की बात

