Close Menu
    What's Hot

    जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक टली सुनवाई

    February 13, 2026

    भारतीय अर्थव्यवस्था दुर्लभ संतुलन पर खड़ी

    February 13, 2026

    देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

      February 13, 2026

      जालंधर के ऐतिहासिक बैडमिंटन स्टेडियम में लगेगा सोलर पावर प्लांट, हरभजन सिंह ने दिए 13.48 लाख रुपये !

      February 13, 2026

      राजनीति के लिए कोई नया नाम नहीं तारिक रहमान

      February 13, 2026

      17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बनेंगे पीएम

      February 13, 2026

      प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      February 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा आरोप: ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत
    पंजाब

    आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा आरोप: ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक धमारे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भराज ने खुलासा किया कि भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे संपर्क साधा और बंद कमरे में मीटिंग करने सहित भाजपा की टिकट दिलाने और मनमानी शर्तें पूरी करने का बड़ा ऑफर दिया।

    गुरुवार को पार्टी ऑफिस में स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा देश भर में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है। हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मुझे संगरूर से भाजपा की टिकट देने का लालच दिया और कहा कि मेरी जो भी मांग है, वह पूरी की जाएगी।

    भराज ने आगे कहा कि वह 2014 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि मैं वो कार्यकर्ता हूं जिसने पार्टी के लिए पोस्टर लगाए हैं। एक छोटे किसान की बेटी को 27 साल की उम्र में विधायक बनाने का सम्मान सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए भराज ने कहा कि सैनी साहब आजकल जिस तरह पंजाब की गलियों में घूम रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब भेजा है। मेरी उन्हें सलाह है कि मेरी चिंता करना छोड़ दें और अपने हरियाणा की चिंता करें। पंजाब की जनता और आप विधायक चट्टान की तरह मान साहब और केजरीवाल जी के साथ खड़े हैं।

    विधायक ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर, विधायक और मंत्री एकजुट है। हम सिस्टम बदलने, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ देने के लिए राजनीति में आए हैं, ना कि सौदेबाजी करने के लिए। हम 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा की ऐसी गंदी चालें हमें गिरा नहीं सकतीं।

    आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ के ज़रिए पंजाब में लोकतंत्र को कमज़ोर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वे भूल जाते हैं कि पंजाबी अपनी शान के लिए जाने जाते हैं, बिकने के लिए नहीं।

    पन्नू ने नायब सैनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सैनी साहब को अपना ‘हरियाणा मॉडल’ रखना चाहिए, जहां जनता महंगी बिजली से परेशान है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का मॉडल चल रहा है, जहां फ्री बिजली और एसएसएफ जैसी सुविधाएं हैं, जो आपके फ्लॉप हरियाणा मॉडल में कहीं नहीं दिखतीं।

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन भाजपा के चकाचौंध और अरबों रुपये के ऑफर हमारे एक भी विधायक को हिला नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के विधायक आम परिवारों के वो बेटे-बेटियां हैं जिन्हें पुरानी पार्टियां कभी ‘मटीरियल’ तो कभी ‘बैंड-वाजे वाले’ कहकर बदनाम करती रही हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि वे किसी और राज्य में जाकर यह ‘बिकाऊ’ का साइन लगाएं, क्योंकि पंजाब का न तो कोई विधायक बिकाऊ है और न ही कोई वर्कर। बलतेज पन्नू ने नायब सैनी को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, जिसे समझना और लागू करना बहुत ज़रूरी है। सैनी साहब को दूसरी पार्टियों को तोड़ने की साज़िशें करने के बजाय आप मॉडल से सीखना चाहिए कि ईमानदारी से लोगों की सेवा कैसे की जाती है। उन्होंने साफ़ किया कि भाजपा पंजाब में अपनी सक्रियता जितनी चाहे बढ़ाए, लेकिन यह गलतफहमी निकाल दे कि कोई विधायक डर जाएगा या टूट जाएगा। जो दिल्ली में नहीं हो सका, वह पंजाब की धरती पर कभी नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवड़ा पाव गर्ल’ का बड़ा कदम, पति को छोड़ मिस्ट्री मैन के प्यार में, ट्रोल्स ने घेरा
    Next Article नामीबिया पर 93 रन की जीत से भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      जालंधर के ऐतिहासिक बैडमिंटन स्टेडियम में लगेगा सोलर पावर प्लांट, हरभजन सिंह ने दिए 13.48 लाख रुपये !

      February 13, 2026

      ‘ड्रग्स और ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ पंजाब सरकार की टॉप…

      February 12, 2026

      Punjab News: हाईकोर्ट से विधायक हरमीत पठानमाजरा को बड़ा झटका

      February 12, 2026

      CM मान बोले- व्यापक निवेश होने से युवाओं

      February 12, 2026

      AAP प्रवक्ता कुलदीप धालीवाल बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी

      February 12, 2026

      मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों

      February 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक टली सुनवाई

      By श्वेता चौहानFebruary 13, 2026

      Rajpal Yadav Case: जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक…

      भारतीय अर्थव्यवस्था दुर्लभ संतुलन पर खड़ी

      February 13, 2026

      देश में सक्रिय एक साथ कई मौसमी सिस्टम

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.