ड्रीम गर्ल की मां ने नहीं दी थी परमिशन
Hema Malini, (द भारत ख़बर), मुंबई: हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री रहीं हेमा से जुड़ा एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। जब एक बड़े अभिनेता ने फिल्म के लिए हेमा मालिनी को किस करने का सीन रखा। लेकिन ये किस माथे और गाल पर नहीं बल्कि एक्ट्रेस के होठों पर होने वाला था। हालांकि, इसके लिए हेमा मालिनी की मां ने परमिशन नहीं दी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी और एक्टर था।

इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा
बतौर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक मूवी कीं। उनमें साल 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा का नाम भी शामिल है। जिसमें लीड एक्टर की भूमिका फिरोज खान ने निभाई। सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि फिरोज धर्मात्मा के डायरेक्टर भी थे। इस मूवी का एक दिलचस्प किस्सा फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो ने साझा किया है।

उसमें बताया गया है कि अभिनेत्री मुमताज के साथ फिल्म अपराधी में रोमांटिक सीन देने के बाद फिरोज खान धर्मात्मा में हेमा मालिनी के साथ और अधिक रोमांटिक होना चाहते थे। चूंकि अपराध में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को सभी ने सराहा था तो उनके दिमाग में ये ख्याल आया कि इस बार धर्मात्मा में इसका लेवल थोड़ा से आगे बढ़ाया जाएगा।
अरमान अधूरे रह गए
अपराध में फिरोज खान और मुमताज के बीच एक रोमांस से भरपूर सीन दिखाया गया था, जिसमें वह मुमताज की नाक पर किस करते हैं। लेकिन फिल्म धर्मात्मा में फिरोज चाहते थे कि वह हेमा के होठों पर किस करें। लेकिन इसके लिए सेट पर मौजूद अभिनेत्री की मां जया चक्रवर्ती ने साफ मना कर दिया और हेमा मालिनी को लिपलॉक किसिंग सीन के लिए परमिशन नहीं दी। इस तरह से फिरोज साहब के अरमान अधूरे रह गए।
धर्मात्मा का कल्ट सॉन्ग
फिरोज खान और हेमा मालिनी की फिल्म धर्मात्मा कमर्शियल तौर पर सफल रही और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन इस मूवी से ज्यादा चर्चित इसका गाना तेरे चेहरे में वो जादू है… रहा। जिसे एक कल्ट गीत के तौर पर आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: मिलिए बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी से, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

