Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

    April 5, 2026

    हरियाणा में क्रॉस वोटिंग को लेकर बढ़ा विवाद, विधायकों को सस्पेंड करने की सिफारिश

    April 5, 2026

    इंटरनेट पर फिर गरजा भोजपुरी सुपरहिट! ‘छपा छपा चाचा जान’ ने लूटी महफिल

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      April 5, 2026

      राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

      April 5, 2026

      ट्रंप का बयान, बेबसी, घबराहट और बेवकूफी भरा : ईरान

      April 5, 2026

      PM Modi: केरलम में बनने जा रही एनडीए की सरकार: पीएम मोदी

      April 5, 2026

      ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमले में एक व्यक्ति की मौत

      April 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारतीय रिफाइनरियों के पास पर्याप्त कच्चा तेल : केंद्र
    दुनिया

    भारतीय रिफाइनरियों के पास पर्याप्त कच्चा तेल : केंद्र

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Stock : भारतीय रिफाइनरियों के पास पर्याप्त कच्चा तेल : केंद्र
    Crude Oil Stock : भारतीय रिफाइनरियों के पास पर्याप्त कच्चा तेल : केंद्र

    कहा, आने वाले महीनों के लिए भारत की कच्चे तेल की आवश्यकताएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और सप्लाई की कोई चिंता नहीं

    Crude Oil Stock (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव के चलते पैदा तेल और गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास अपनी जरूरतों के हिसाब से कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने अपनी कच्चे तेल की जरूरतों को सुरक्षित कर लिया है।

    जिसमें ईरान से आयात भी शामिल है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ईरानी कच्चे तेल के भुगतान को लेकर किसी तरह की कोई बाधा नहीं है, जैसा कि कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है। सरकार ने दोहराया कि आने वाले महीनों के लिए भारत की कच्चे तेल की आवश्यकताएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और सप्लाई को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

    भुगतान संबंधी अफवाहों को नकारा

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ईरानी कच्चे तेल की खेप को लेकर फैल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को सिरे से खारिज किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है कि भुगतान संबंधी दिक्कतों के कारण गुजरात के वडीनार से ईरान का कच्चा तेल चीन की ओर मोड़ा गया।

    इसलिए उठी थी अफवाह

    दरअसल, तेल बाजार पर नजर रखने वाली एजेंसी केप्लर ने दावा किया था कि ईरान से लगभग 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा एक जहाज अचानक अपना मार्ग बदलकर चीन की दिशा में बढ़ गया । यह जहाज, जिसका नाम ‘पिंग शुन’ है, गुरुवार रात तक अरब सागर में भारत के रास्ते पर था और इसके गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। केप्लर में रिफाइनरी और आॅयल मार्केट मॉडलिंग के मैनेजर सुमित रितोलिया ने बताया था कि यह जहाज पिछले तीन दिनों से वाडिनार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन मंजिल के करीब पहुंचने से ठीक पहले इसने अपनी दिशा बदल दी। उन्होंने कहा था कि जहाज ने अब अपने घोषित गंतव्य भारत से बदलकर चीन की ओर संकेत देना शुरू कर दिया है, जिससे इस अचानक बदलाव को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।

    इस सप्ताह तीन जहाज पहुंचेंगे भारत

    भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन शान्वी 3 अप्रैल 2026 की रात हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो लदा हुआ था। आने वाले दिनों में दो और भारत-ध्वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा और जग विक्रम भी हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना होंगे।

    ये भी पढ़ें : Business News : अमेरिका-ईरान युद्ध का जल्द समाप्त होना जरूरी : रिपोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM Modi: केरलम में बनने जा रही एनडीए की सरकार: पीएम मोदी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रेवाड़ी में, यहां पढे शेडयूल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय निर्यात में मजबूती

      April 5, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध का जल्द समाप्त होना जरूरी : रिपोर्ट

      April 5, 2026

      आरबीआई नीलामी के जरिये राज्यों को देगा कर्ज

      April 5, 2026

      इस सप्ताह तीन पोत एलपीजी लेकर पहुंचेंगे भारत

      April 5, 2026

      LPG Crisis in India : एलपीजी के आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त : इंडियन ऑयल

      April 4, 2026

      क्रूड की कीमतें कम न हुई तो भारत में बढ़ेगी महंगाई : रिपोर्ट

      April 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      By अंकित कुमारApril 5, 2026

      Keralam Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो…

      हरियाणा में क्रॉस वोटिंग को लेकर बढ़ा विवाद, विधायकों को सस्पेंड करने की सिफारिश

      April 5, 2026

      इंटरनेट पर फिर गरजा भोजपुरी सुपरहिट! ‘छपा छपा चाचा जान’ ने लूटी महफिल

      April 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.