
Maharashtra Breaking News, (द भारत ख़बर), मुंबई: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र (Maharashtra) उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। साथ ही दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र में आज छुट्टी और तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।
परिवार से सलाह लेने के बाद अंत्येष्टि का फैसला
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा, पवार के अंतिम संस्कार का फैसला उनके परिवार से सलाह लेने के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा, आज हमने राज्य में छुट्टी घोषित की है, और तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। यह अजीत जी का असामयिक निधन पूरे महाराष्ट्र के लिए पूरी तरह से अपूरणीय क्षति है।
पवार के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक लहर
फडणवीस ने अजीत पवार के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक लहर है। उन्होंने पवार को एक मेहनती नेता के रूप में याद किया और राज्य के लिए उनके योगदान को याद किया। सीएम ने दुखद घटना को व्यक्तिगत क्षति बताई और कहा, अजीत दादा एक मेहनती नेता थे और किसी भी परिस्थिति में नहीं डगमगाते थे। यह महाराष्ट्र के लिए एक कठिन दिन है। ऐसी नेतृत्व क्षमता विकसित होने में समय लगता है।
महाराष्ट्र के विकास में अजीत का बड़ा योगदान
सीएम फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के विकास में उनका बड़ा योगदान था। उनका निधन चौंकाने वाला है, और मेरे लिए, यह एक व्यक्तिगत क्षति है; एक दोस्त मुझे छोड़कर चला गया है। यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं और एकनाथ शिंदे बहुत जल्द बारामती के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने मुझसे इस बारे में बात की है, और दोनों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैंने सुप्रिया ताई (सुप्रिया सुले) और पार्थ पवार से बात की है। उन्होंने कहा, एक बार जब हम बारामती पहुंच जाएंगे, तो हम परिवार के सदस्यों से बात करेंगे, और फिर हम उनके अंतिम संस्कार के बारे में कुछ फैसला करेंगे। बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है, जहां अजीत पवार के पार्थिव शरीर को लाया गया है। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी (एससीपी) सांसद और अजीत पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले, पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार के साथ नई दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
बीते कल मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे अजीत
अजीत पवार आज सुबह पांच अन्य लोगों के साथ से बारामती के लिए एक चार्टर प्लेन से रवाना हुए थे। बीते कल 27 जनवरी उन्होंने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी आॅन इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक में हिस्सा लिया था। अजित पवार अनुभवी राजनेता और एनाीनी संस्थापक शरद पवार के भतीजे और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के चचेरे भाई थे। वह महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार उपमुख्यमंत्री रहे।
एएआईबी ने डीजीसीए से मांगे संबंधित दस्तावेज
विमान से संबंधित एयरफ्रेम और इंजन लॉगबुक, वर्क आॅर्डर, आॅन-बोर्ड दस्तावेज और प्रमुख निरीक्षण रिकॉर्ड आॅपरेटर से जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे। एएआईबी की विशेष जांच टीम ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से चालक दल और विमान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं। आगे के विश्लेषण के लिए रडार डेटा, सीसीटीवी फुटेज, एटीसी टेप रिकॉर्डिंग और हॉटलाइन संचार की रिकॉर्डिंग प्राप्त की जाएगी। जंच टीम गवाहों और संबंधित कर्मियों के बयान दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत
