Close Menu
    What's Hot

    आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

    February 7, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!

    February 7, 2026

    अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

      February 7, 2026

      अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

      February 7, 2026

      8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

      February 7, 2026

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026

      AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

      February 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अगस्ता वेस्टलैंड की भारत में फिर एंट्री, सेना को हेलीकॉप्टर सप्लाई करेंगी
    Breaking News

    अगस्ता वेस्टलैंड की भारत में फिर एंट्री, सेना को हेलीकॉप्टर सप्लाई करेंगी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AgustaWestland And Adani Group Defence Deal: अगस्ता वेस्टलैंड की भारत में फिर एंट्री, सेना को हेलीकॉप्टर सप्लाई करेंगी
    AgustaWestland And Adani Group Defence Deal: अगस्ता वेस्टलैंड की भारत में फिर एंट्री, सेना को हेलीकॉप्टर सप्लाई करेंगी

    अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी के साथ किया करार
    AgustaWestland And Adani Group Defence Deal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड एक बार फिर भारत के रक्षा क्षेत्र में वापसी करने जा रही है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े विवाद के बाद कंपनी को 2014 में ब्लैकलिस्ट किया गया था, लेकिन नवंबर 2021 में रक्षा मंत्रालय से क्लीन चिट मिलने के करीब पांच साल बाद अब वह दोबारा भारतीय डिफेंस सेक्टर में कदम रख रही है। कंपनी ने अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी से मेक इन इंडिया के तहत हेलीकॉप्टर निर्माण के लिए सामरिक समझौता किया है।

    समझौते के तहत, दोनों कंपनियां, सेना (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के लिए हेलीकॉप्टर का साझा निर्माण देश में करेंगी। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुई ट्रेड डील के बाद, दोनों देशों में ये बड़ा समझौता माना जा रहा है। सेना के अलावा, सिविल और कमर्शियल हेलीकॉप्टर का निर्माण करने की तैयारी में भी दोनों कंपनियां हैं।

    अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का लियोनार्डो ने किया अधिग्रहण

    खास बात है कि इटली की ये लियोनार्डो कंपनी, एक दशक पहले देश में हुए वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़ी है। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर बनाने वाली अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का कुछ साल पहले लियोनार्डो ने अधिग्रहण कर लिया था। अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी ने अपना नाम बदलकर फिनमैनिका कर लिया था, जिसे हाल में क्लीन चिट मिल चुकी है। वीवीआईपी घोटाले के बाद, रक्षा मंत्रालय ने फिनमैनिका कंपनी को ब्लैक-लिस्ट में डाल दिया था।

    समझौते पर किए हस्ताक्षर, भारत में तैयार किया जाएगा हेलीकॉप्टर इकोसिस्टम

    देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी, 2026) को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अडानी डिफेंस के डायरेक्टर (और अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे) जीत अडानी की मौजूदगी में, दोनों कंपनियों से जुड़े अधिकारियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस समझौते के साथ, अडानी डिफेंस और लियोनार्डो, भारत में हेलीकॉप्टर इकोसिस्टम तैयार करने जा रहे हैं। समझौते के तहत, अडानी डिफेंस, मेक इन इंडिया के तहत हेलीकॉप्टर के डिजाइन से लेकर निर्माण और टफड यानी मेंटेनेंस एंड रिपेयर फैसिलिटी तैयार करने जा रही है।

    120 हेलीकॉप्टर के लिए रक्षा मंत्रालय ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

    एक अनुमान के मुताबिक, सेना के तीनों अंगों को आने वाले कुछ सालों में हैवी-लिफ्ट से लेकर अटैक और मल्टीरोल सहित 300 से भी ज्यादा हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ने जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने 120 हेलीकॉप्टर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

    क्योंकि थलसेना, वायुसेना और नौसेना की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले चीता-चेतक हेलीकॉप्टर अब पुराने पड़ गए हैं और उन्हें रिप्लेस करने की सख्त जरूरत है। इस कमी को पूरा करने के लिए अडानी और इटली की कंपनी जोर लगा रही हैं।

    कांग्रेस सरकार में हुआ था घोटाला

    कांग्रेस की अगुवाई वाली वढअ सरकार (2004-2014) के आखिरी सालों में वीवीआई हेलीकॉप्टर सामने आया था। आरोप लगा था कि वायुसेना के लिए इटली की अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी से खरीदे जाने वाले 12 (वीवीआईपी) हेलीकॉप्टर में कांग्रेस से जुड़े नेताओं और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने घूस खाई थी।

    तत्कालीन वायुसेना प्रमुख को जाना पड़ा था जेल

    मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एपी त्यागी को जेल तक जाना पड़ा था। ऐसे में रक्षा मंत्रालय ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर बनाने वाली अगस्ता वेस्टलैंड और उससे जुड़ी इटली की कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन 2021 में अगस्ता वेस्टलैंड को क्लीन चिट मिल गई थी।

    ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी ने देश बेचा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी, ₹3200 बुढ़ापा पेंशन की मांग, कर दिया बड़ा ऐलान
    Next Article ट्रंप की पत्नी की कहानी ने मचाया तहलका! ‘मेलानिया’ बनी अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

      February 7, 2026

      अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

      February 7, 2026

      8 साल बाद मलेशिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

      February 7, 2026

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026

      AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

      February 7, 2026

      सासंद कार्तिकेय शर्मा ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद

      February 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आज समाज की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई, कहा- टेल तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

      By अंकित कुमारFebruary 7, 2026

      India News Conclave: द भारत ख़बर की 20वीं वर्षगांठ पर श्रुति चौधरी ने दी बधाई,…

      हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश की सबसे ऊंची इमारत, 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी का होगी हिस्सा!

      February 7, 2026

      अमेरिका ने पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, मैप किया शेयर

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.