Close Menu
    What's Hot

    सिल्वर ड्रेस में छाईं क्रिस्टल, निया ने गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस

    March 2, 2026

    हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

    March 2, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा दिवस तक सभी स्कूलों में मिलेगी ये सुविधा

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026

      भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

      March 2, 2026

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      March 2, 2026

      पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

      March 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत
    Breaking News

    हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    S 400 Air Defense Systems: हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत
    S 400 Air Defense Systems: हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

    पाकिस्तान-चीन सीमा पर किया जाएगा तैनात
    S 400 Air Defense Systems, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत रूस से 5 नए एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। रक्षा मंत्रालय जल्द ही वायुसेना के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे बढ़ाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के आधार पर सोमवार को बताया कि पिछले साल आॅपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 सिस्टम के प्रदर्शन के बाद और खरीदने का निर्णय लिया गया है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि नए सिस्टम को पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इससे चीन और पाकिस्तान, दोनों मोर्चों पर भारत की हवाई सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी।

    आॅपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 सिस्टम ने निभाई थी अहम भूमिका

    आॅपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मार गिराया था। वायुसेना ने एस-400 को भारत की हवाई सुरक्षा रणनीति का गेम चेंजर बताया था।

    2018 में हुआ था पहला समझौता

    भारत और रूस के बीच 2018 में एस-400 सिस्टम के 5 स्क्वाड्रन खरीदने का समझौता हुआ था। अब तक इनमें से 3 स्क्वाड्रन भारतीय वायुसेना में शामिल होकर आॅपरेशनल हो चुके हैं, जबकि बाकी की आपूर्ति प्रक्रिया जारी है। वायुसेना एस-400 सिस्टम के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त मिसाइलें भी खरीदने पर विचार कर रही है। इसके लिए रूस के साथ बातचीत जारी है और जल्द ही टेंडर फिर से जारी किया जा सकता है।

    एस-400 डिफेंस सिस्टम क्या है?

    एस-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लांच किया गया था। यह सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है। यह हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है।

    ये भी पढ़ें: सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा दिवस तक सभी स्कूलों में मिलेगी ये सुविधा
    Next Article सिल्वर ड्रेस में छाईं क्रिस्टल, निया ने गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026

      भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

      March 2, 2026

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      March 2, 2026

      पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

      March 2, 2026

      ब्रिटेन ने अमेरिका को दी एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति

      March 2, 2026

      ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप

      March 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सिल्वर ड्रेस में छाईं क्रिस्टल, निया ने गोद में उठाकर किया धमाकेदार डांस

      By श्वेता चौहानMarch 2, 2026

      Nia Sharma Krystle Dsouza Dance: सिल्वर ड्रेस में छाईं क्रिस्टल, निया ने गोद में उठाकर…

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा दिवस तक सभी स्कूलों में मिलेगी ये सुविधा

      March 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.