अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी फिल्म हिम्मतवाला
Ajay Devgn Flop Movie, (द भारत ख़बर), मुंबई: दिवाली हो, ईद हो या फिर होली, हर साल त्योहारों पर कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है। लेकिन इस साल होली के मौके पर कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। इसी मौके पर हम आपको बताते हैं 13 साल पहले आई अजय देवगन की उस फिल्म के बारे में जो होली पर रिलीज हुई। लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई और अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी।
29 मार्च, 2013 में अजय देवगन हिम्मतवाला लेकर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया नजर आई थीं, जिसे साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अजय की ये पिक्चर बुरी तरह पिटी थी और इसका बॉक्स आॅफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ था।
साल 1983 में आई हिम्मतवाला का रीमेक थी फिल्म

अजय देवगन की हिम्मतवाला, जितेंद्र की साल 1983 में आई हिम्मतवाला का रीमेक थी। अजय और तमन्ना के अलावा, इस फिल्म में परेश रावल, महेश मांजरेकर, जरीना वहाब, लीना जुमानी, अध्ययन सुमन और अनिल धवन जैसे कलाकार भी थे।
68 करोड़ रुपए में बनी थी फिल्म
68 करोड़ रुपये के बजट बनी इस फिल्म का डायरेक्शन साजिद खान ने किया था। वहीं, रॉनी स्क्रूवाला और वाशु भगनानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया था। इस पिक्चर ने भारत में 47.45 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड 65.8 करोड़ का बिजनेस किया था।
जितेंद्र की हिम्मतवाला सुपरहिट हुई थी साबित

वहीं, दिग्गज एक्टर जितेंद्र की हिम्मतवाला की बात करें तो ये फिल्म 1983 में होली के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी देखने को मिली। कोवेलामुदी राघवेन्द्र राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 1 करोड़ था, जबकि इसने 5 करोड़ की कमाई की और सुपरहिट साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म

