गार्ड ने किया था ऐसा बर्ताव
Akshay Kumar, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। अक्षय के पास आज सुख-सुविधा की हर एक चीज मौजूद है। खूब शोहरत के साथ-साथ उनके पास खूब दौलत भी है। लेकिन, फिर भी हर किसी की लाइफ में कोई न कोई अफसोस या पछतावा जरूर होता है। अक्षय को भी अफसोस है कि उनके माता-पिता उनकी लाइफ के पहले स्टेज शो में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
उनके पेरेंट्स को कार्यक्रम के दौरान गेट से ही वापस लौटना पड़ा था। साल 2025 में चार फिल्मों में नजर आए अक्षय कुमार इस साल भी कई फिल्में लेकर आएंगे। उनकी दो फिल्मों की रिलीज डेट भी फाइनल है। साल 2026 की शुरूआत अक्षय भूत बंगला से करने वाले हैं। जबकि इन दिनों वो टीवी शो व्हील आॅफ फॉर्च्यून को होस्ट कर रहे हैं। अपने इस गेम शो पर अभिनेता ने अपने माता-पिता से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गार्ड की बदसलूकी के कारण उनके माता-पिता उनका पहला स्टेज शो नहीं देख पाए।
पंजाब में किया था पहला स्टेज शो
साल 1991 में फिल्म सौगंध से डेब्यू करने वाले अक्षय साल 1994 की फिल्म मोहरा से स्टार बन गए थे। इसके बाद पंजाब में उन्होंने अपना पहला स्टज शो किया था। तब पंजाब में ये चलना था पहले आओ, पहले सर्विस। इसी वजह से अक्षय के पेरेंट्स कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे।
अक्षय ने अपने शो के लिए पिता हरिओम भाटिया और मां अरुणा भाटिया को भी बुलाया था और उन्हें कहा था कि वो पीछे बैठकर शो देख लें। लेकिन पेरेंट्स ने आगे बैठकर शो देखने की जिद की तो अक्षय ने आगे की टिकट्स का उनके लिए इंतजाम कर दिया था।
गार्ड ने किया था ऐसा बर्ताव
जब अक्षय के पेरेंट्स पहुंचे तो हॉल पूरी तरह से भर चुका था। टिकट होने के बावजूद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। पेरेंट्स ने बताया कि जो अंदर परफॉर्म कर रहा है वो उनका बेटा है तो गार्ड को लगा कि वो नशे में है और कुछ भी कह रहे हैं। इसके बाद निराश होकर अभिनेता के पेरेंट्स लौट गए। इस घटना के बाद अक्षय को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।
ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

