पश्चिमी विक्षोभ के असर से बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज, अब किसानों के लिए आफ्त बन रही बारिश
Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी भारत में पिछले करीब 20 दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। 15 मार्च से शुरू हुआ पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला लगातार जारी है। इसके चलते जहां पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी का दौर जारी है तो वहीं उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन के लिए उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश, आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
आज रात से बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जोकि पहाड़ों की तरफ से आज रात मैदानी राज्यों की तरफ एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में सात व आठ अप्रैल को बारिश, आंधी व कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज से अब किसानों की परेशानी बढ़ रही है। खेतों में फसलें पककर तैयार हैं और किसान कटाई की तैयार में हैं। इस दौरान यदि मौसम बिगड़ता है तो सीधे तौर पर फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
यूपी में 15 लोगों की मौत
यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई। कानपुर, मथुरा, संभल में ओले गिरे। राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। 14 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। अगले दो दिन मौसम का हाल
पंजाब में इस तरह रहेगा मौसम
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 6 अप्रैल से मौसम बदलने जा रहा है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट और अगले दो दिनों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें : Crude Oil : विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत

