Close Menu
    What's Hot

    धुरंधर 2′ का सुनामी अटैक! साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड एक साथ चकनाचूर होने को तैयार

    April 8, 2026

    भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश

    April 8, 2026

    अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

      April 8, 2026

      पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को राजनाथ का जवाब- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने

      April 7, 2026

      पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, हर परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा

      April 7, 2026

      ट्रम्प की धमकी- ईरान में आज रात पूरी सभ्यता खत्म होगी, जो कभी नहीं लौटेगी, ईरान बोला- ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाओगे

      April 7, 2026

      तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा
    Breaking News

    अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran War Breaking News : अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा
    US-Iran War Breaking News : अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

    अगले दो सप्ताह तक एक-दूसरे पर नहीं करेंगे हमले, इजरायल भी हमले रोकने पर राजी, ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया युद्ध रुकवाने में मदद करने का श्रेय

    US-Iran War Breaking News (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन/तेहरान : करीब 40 दिन बाद अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध रोकने पर राजी हो गए हैं। तीनों पक्ष आगामी दो सप्ताह तक सीजफायर पर राजी हुए हैं। इस युद्ध विराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्टÑपति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर की। इसके बाद ईरान और इजरायल ने भी युद्ध विराम के फैसले की पुष्टि करते हुए मुहर लगाई।

    इस युद्ध विराम के बाद पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि ईरान ने तुंरत प्रभाव से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का भी ऐलान कर दिया है। इससे यहां पर पिछले एक माह से ज्यादा समय से फंसे दुनिया भर के मालवाहक विमान अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सकेंगे। वहीं ईरान की जनता ने भी युद्ध रुकने पर खुशी जाहिर की है।

    युद्ध विराम पर यह बोले ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट आॅफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा।

    युद्ध विराम पर ईरान यह बोला

    ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न पूरी ताकत से जारी रखें। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी।

    उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के जरिए लागू होगी और इसमें तकनीकी सीमाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। अराघची ने यह भी कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगी। ईरान पर हमले की डेडलाइन से करीब 3 घंटे पहले, बुधवार सुबह 2.28 बजे व्हाइट हाउस ने पर पोस्ट किया और लिखा- राष्ट्रपति ट्रम्प के शासनकाल में ईरान का दशकों पुराना आतंकवाद जारी नहीं रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का शेड्यूल जारी
    Next Article भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को राजनाथ का जवाब- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने

      April 7, 2026

      पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, हर परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा

      April 7, 2026

      ट्रम्प की धमकी- ईरान में आज रात पूरी सभ्यता खत्म होगी, जो कभी नहीं लौटेगी, ईरान बोला- ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाओगे

      April 7, 2026

      तुर्किए में इजरायली दूतावास के बाहर भारी गोलीबारी, पुलिस ने मार गिराए 2 हमलावर

      April 7, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने की नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, स्वास्थ्यकर्मियों को किया नमन

      April 7, 2026

      भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

      April 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      धुरंधर 2′ का सुनामी अटैक! साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड एक साथ चकनाचूर होने को तैयार

      By श्वेता चौहानApril 8, 2026

      Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर 2′ का सुनामी अटैक! साउथ की दो सबसे बड़ी फिल्मों…

      भारत से गेहूं आयात करेगा बांग्लादेश

      April 8, 2026

      अमेरिका-ईरान ने की सीजफायर की घोषणा

      April 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.