डील के बाद भारत और अमेरिका ने एक अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क भी किया घोषित
US Released Akhand Bharat Map, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन (चीन के कब्जे वाला इलाका) को भारत का हिस्सा बताया है। इस संबंध में अमेरिकी ट्रेड आॅफिस ने इंडियन मैप शेयर किया। यह नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमेरिका पहले के नक्शों में पीओके को अलग से दिखाता था। अंतरराष्ट्रीय मंचों और पश्चिमी देशों के सरकारी नक्शों में भी विवादित हिस्सों को अलग रंग या डॉटेड लाइन्स से दिखाया जाता है।
इसके अलावा भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क घोषित किया। इस घोषणा के साथ ही अमेरिकी ट्रेड आॅफिस ने यह इंडियन मैप शेयर किया है। इस बार ट्रम्प प्रशासन ने जानबूझकर या अनजाने में एक ऐसा नक्शा शेयर किया जो भारत की सीमाओं को पूरी तरह मान्यता देता है। भारत हमेशा से जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग मानता आया है।
1947 से चला आ रहा विवाद
भारत और पाकिस्तान के बीच पीओके विवाद जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा सबसे पुराना विवाद है। यह 1947 से चला आ रहा है और दोनों देशों के बीच युद्ध, तनाव और कूटनीतिक लड़ाई का कारण बना हुआ है।
पाकिस्तानी पीएम ने कहा था, कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 5 फरवरी को बयान जारी कर कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के मुताबिक होना चाहिए।
शहबाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से ही हो सकता है। उन्होंने कहा था, मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान की लाइफ लाइन बताया था।
ये भी पढ़ें : India News Conclave: आप नेता अनुराग ढांडा बोले, हरियाणा में आपस में मिली हैं कांग्रेस-बीजेपी

