Close Menu
    What's Hot

    लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाला टाटा स्टील

    February 24, 2026

    अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन

    February 24, 2026

    Galaxy S26 आने से पहले S25 Ultra 5G पर मिल रहा भारी ऑफर

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत में चुभने लगी धूप, समय से पहले आई गर्मी

      February 24, 2026

      मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

      February 24, 2026

      क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला? भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

      February 23, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

      February 23, 2026

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      February 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन
    दुनिया

    अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन
    Business News : अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन

    अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध घोषित करने के बाद चीन की तरफ से तीखी प्रक्रिया आई सामने

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : गत शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया भर के देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया गया। इस फैसले के बाद भारत सहित सभी देशों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक प्रतिक्रिया चीन की तरफ से सामने आई है। चीन ने अमेरिका से सभी एकतरफा टैरिफ वापस लेने की मांग की है। इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने कानूनी रूप से मान्य नए 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव फिर से गहराने की आशंका है।

    चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने यह कहा

    इस फैसले के बाद चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि चीन हमेशा से किसी भी रूप में एकतरफा टैरिफ बढ़ोतरी का विरोध करता रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका द्वारा उठाए गए एकतरफा कदम- जिसमें पारस्परिक और फेनटैनिल से जुड़े टैरिफ शामिल हैं- न केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि अमेरिकी घरेलू कानून के भी खिलाफ हैं और इससे किसी भी पक्ष का हित नहीं होता। प्रवक्ता ने आगाह किया कि अमेरिका अपने व्यापारिक भागीदारों पर टैरिफ बनाए रखने के लिए ‘व्यापार जांच’ जैसे वैकल्पिक उपाय अपनाने की तैयारी कर रहा है। चीन इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखेगा और अपने वैध अधिकारों की मजबूती से रक्षा करेगा।

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर बिफरे ट्रंप

    शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास 1977 के ‘इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर्स एक्ट’ के तहत लगभग सभी अमेरिकी व्यापारिक भागीदारों से आने वाले सामानों पर व्यापक आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत का फैसला लिखते हुए स्पष्ट किया कि आईईईपीए आयात को विनियमित करने का अधिकार देता है, लेकिन इसमें टैरिफ या शुल्क का कोई जिक्र नहीं है। चीफ जस्टिस रॉबर्ट्स ने लिखा कि सरकार ने ऐसे किसी कानून की ओर इशारा नहीं किया है जिसमें कांग्रेस ने कराधान को अधिकृत करने के लिए ‘विनियमित’ शब्द का उपयोग किया हो। अब तक किसी भी राष्ट्रपति ने को इस तरह की शक्ति प्रदान करने वाला नहीं माना है ।

    ये भी पढ़ें : Nirmala Sitharaman : हम वैश्विक बाजार में पहुंच बनाने को प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री

    Previous articleNirmala Sitharaman : हम वैश्विक बाजार में पहुंच बनाने को प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री
    Next articleBusiness News Update : सोने-चांदी का आयात चिंताजनक नहीं : सीतारमण

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGalaxy S26 आने से पहले S25 Ultra 5G पर मिल रहा भारी ऑफर
    Next Article लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाला टाटा स्टील
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोने-चांदी का आयात चिंताजनक नहीं : सीतारमण

      February 24, 2026

      शेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      February 24, 2026

      फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर

      February 23, 2026

      अमेरिका अब भारत से 15% टैरिफ वसूलेगा

      February 22, 2026

      अमेरिका के नए टैरिफ पर हमारी नजर : गोयल

      February 22, 2026

      तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

      February 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाला टाटा स्टील

      By श्वेता चौहानFebruary 24, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मार्च से लुधियाना में टाटा स्टील…

      अमेरिका सभी एकतरफा टैरिफ हटाए : चीन

      February 24, 2026

      Galaxy S26 आने से पहले S25 Ultra 5G पर मिल रहा भारी ऑफर

      February 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.