Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जी20 सम्मेलन में भाग नहीं लेगा अमेरिका : ट्रंप
    Breaking News

    जी20 सम्मेलन में भाग नहीं लेगा अमेरिका : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    G20 Summit 2025 : जी20 सम्मेलन में भाग नहीं लेगा अमेरिका : ट्रंप
    G20 Summit 2025 : जी20 सम्मेलन में भाग नहीं लेगा अमेरिका : ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया स्पष्ट, कहा, अमेरिका का कोई प्रतिनिधि भी इसमें शामिल नहीं होगा

    G20 Summit 2025 (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : इस माह दक्षिण अफ्रीका में होने जा रही जी20 सम्मेलन का अमेरिका ने बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ज्ञात रहे कि दुनिया की अग्रणी और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के राष्ट्राध्यक्षों का वार्षिक शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने जा रहा है।

    इस सम्मेलन के बहिष्कार का कारण स्पष्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर जुर्म किए जा रहे हैं। यही कारण है कि अमेरिका ने इस सम्मेलन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पहले इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भेजे जाने की योजना थी, लेकिन अब वे भी दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे।

    ट्रंप ने सम्मेलन को लेकर यह कहा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद अब ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने इसके पीछे का कारण वहां श्वेत किसानों के साथ किए जा रहे ‘दुर्व्यवहार’ को बताया है।

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि यह एक पूरी तरह से अपमानजनक है कि जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में अफ्रीकानर समुदाय (दक्षिण अफ्रीका के श्वेत किसान) के साथ “दुर्व्यवहार” का आरोप लगाया, जिसमें हिंसा, हत्या के साथ-साथ उनकी जमीन और खेतों की जब्ती जैसी घटनाएं हो रही हैं।

    दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने आरोपों को नकारा

    हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा था कि उन्होंने ट्रंप को बताया है कि अफ्रीकानर्स पर अत्याचार की सारी खबरें ह्लपूरी तरह झूठीह्व हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत नागरिकों का जीवन स्तर अब भी देश के अश्वेत नागरिकों की तुलना में कहीं बेहतर हैं। फिर भी प्रशासन ने दक्षिण अफ्रीकी सरकार की आलोचना जारी रखी है। इस सप्ताह की शुरूआत में मियामी में एक भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को जी-20 से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

    अपने फैसलों से विश्व को चौंका रहे ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के दूसरी बार राष्टÑपति बने हैं वह तभी से अपने फैसलों से विश्व को चौंका रहे हैं। पहले जहां ट्रंप ने विश्व के प्रमुख देशों पर टैरिफ लगाकर सभी को परेशानी में डाल दिया। वहीं पिछले दिनों परमाणु हथियारों के विस्तार की अपनी इच्छा जताकर उन्होंने विश्व को नई समस्या में डाल दिया। अब ट्रंप ने जी-20 समिट के बहिष्कार संबंधी अपने बयान से इस सम्मेलन के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal Update : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में जल्द होगी बड़ी घोषणा : सुब्रह्मण्यम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा को मिली नई वंदे भारत ट्रेन, अब फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलेगी एक्सप्रेस
    Next Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में जल्द होगी बड़ी घोषणा : सुब्रह्मण्यम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Amit Shah Uttrakhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की…

      हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.