Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

    February 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

    February 6, 2026

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, शशि थरूर के बेटे की नौकरी भी गई
    Breaking News

    अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, शशि थरूर के बेटे की नौकरी भी गई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Washington Post: अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, शशि थरूर के बेटे की नौकरी भी गई
    Washington Post: अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, शशि थरूर के बेटे की नौकरी भी गई

    ईशान थरूर ने एक्स पर पोस्ट डाल दी जानकारी, कहा- वॉशिंगटन पोस्ट ने इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाल दिया है, यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन
    Washington Post, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: घाटे में चल रहे अमेरिका के मशहूर अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह छंटनी घाटे से उभरने के लिए की गई है। इस छंटनी में कांग्रेस शशि थरूर के बेटे का नाम भी शामिल है। शशि थरूर के बेटे ईशान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वॉशिंगटन पोस्ट ने इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाल दिया है। यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन है।

    पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी कंपनी

    एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने बताया कि जेफ बेजोस की कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इस छंटनी में स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है, हालांकि कुछ रिपोर्टर फीचर्स डिपार्टमेंट में शिफ्ट होकर स्पोर्ट्स की कल्चर कवरेज जारी रखेंगे। लोकल न्यूज सेक्शन छोटा हो जाएगा, बुक्स सेक्शन बंद हो जाएगा और डेली न्यूज पॉडकास्ट पोस्ट रिपोर्ट्स भी खत्म हो जाएगा। वॉशिंगटन पोस्ट ने मिडिल ईस्ट, इंडिया और आॅस्ट्रेलिया से भी रिपोर्टर और एडिटर निकाल दिए हैं।

    अखबार पाठकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा

    एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने कर्मचारियों से कहा कि अखबार पाठकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। मरे ने कहा कि यह फैसला दर्दनाक, लेकिन जरूरी है। अखबार को बदलती तकनीक और पाठकों की आदतों के अनुसार खुद को ढालना होगा।

    अखबार का फोकस मुख्य रूप से राष्ट्रीय खबरों, राजनीति, बिजनेस और स्वास्थ्य पर ज्यादा होगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में कवरेज काफी कम हो जाएगी। जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, वे 10 अप्रैल तक कंपनी में बने रहेंगे, हालांकि उनसे काम करने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्हें छह महीने तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता रहेगा।

    मिडिल ईस्ट की रिपोर्टिंग टीम को निकालना समझ से बाहर

    काहिरा (मिस्र) ब्यूरो चीफ क्लेयर पार्कर ने एक्स पर लिखा कि पूरी मिडिल ईस्ट रिपोर्टिंग टीम को निकाल दिया गया है, जिसे समझना मुश्किल है। यूक्रेन से युद्ध क्षेत्र में रिपोर्टिंग करने वाली लिजी जॉनसन को भी निकाल दिया गया है। एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर को इटली में विंटर ओलंपिक्स कवर करने के दौरान छंटनी की सूचना मिली, लेकिन उन्होंने कहा कि वे स्टोरी फाइल करते रहेंगे।

    कर्मचारियों को कंपनी की एक मीटिंग के बाद ईमेल के जरिए छंटनी की जानकारी दी गई। पूर्व कार्यकारी संपादक मार्टिन बैरन ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अखबार की ब्रांड वैल्यू को खुद ही नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया।

    पिछले दो सालों में हुआ 177 मिलियन डॉलर का नुकसान

    वॉशिंगटन पोस्ट को पिछले कुछ सालों से भारी घाटा हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 में अखबार को 77 मिलियन डॉलर (लगभग 650 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ, जबकि 2024 में यह घाटा 100 मिलियन डॉलर (लगभग 840 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। पिछले दो सालों में कुल मिलाकर 177 मिलियन डॉलर (लगभग 1,500 करोड़ रुपये) का घाटा बताया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इन कर्मचारियों को बल्ले–बल्ले, सैनी सरकार ने बढ़ाया भत्ता
    Next Article दहाड़ का सीजन 2 कंफर्म, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे

      By अंकित कुमारFebruary 6, 2026

      Parliament Budget Session Update: केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल पर कसा तंज, कहा- पीएम की…

      हरियाणा के इस जिले के दर्जनभर गांवों के लिए खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

      February 6, 2026

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.