केंद्रीय मंत्री ने लांच की 6900 करोड़ की योजना
Amit Shah, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे। असम के कछार जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने देश की सीमाएं खुली छोड़ दी थीं, जिसकी वजह से असम में घुसपैठ बढ़ी। भाजपा सरकार ने इस समस्या से सख्ती से निपटा है। कांग्रेस के शासन में असम में कोई विकास कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ।
आज राज्य में हर दिन 14 किलोमीटर सड़क बन रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। इस दौरान शाह ने कछार के नाथनपुर गांव से 6,900 करोड़ रुपए की वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के दूसरे चरण की शुरूआत की। इसके तहत देशभर के 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।
पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे 334 ब्लॉकों का समग्र विकास किया जाएगा
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता सीमावर्ती गांवों का विकास है। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम उसी दिशा में उठाया गया कदम है। योजना के दूसरे चरण में 6,900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 1,954 गांव इसमें शामिल हैं। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे 334 ब्लॉकों का समग्र विकास किया जाएगा।
सीमावर्ती इलाकों से पलायन और घुसपैठ पर अंकुश लगाना लक्ष्य
योजना का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों से पलायन रोकना और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से होने वाली घुसपैठ पर अंकुश लगाना है। पिछले 10 साल में भाजपा ने असम के विकास को नई दिशा दी है। अगले पांच साल में हम असम को बाढ़मुक्त राज्य बनाएंगे। असम पिछले 10 साल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बना है।
प्रिंयका गांधी भी असम दौरे पर हैं
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी दो दिन के असम दौरे पर है। प्रियंका शुक्रवार सुबह गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

