शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Shubhangi Atre, (द भारत ख़बर), मुंबई: टीवी के सबसे फेमस शोज में से एक भाभीजी घर पर हैं को चलते हुए कई साल बीत गए, पर आज भी इस सीरियल की फैन फॉलोइंग वैसी की वैसी ही है। इस शो में लीड रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे को भी फैंस बहुत प्यार करते हैं। शुभांगी शो में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आती हैं, जो सभी का फेवरेट है। हाल ही में अपनी बिजी लाइफ से वक्त निकालकर एक्ट्रेस बीच पर घूमती नजर आई।

पिंक टैंक टॉप और वाइट फ्रिल स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में उन्हें समंदर के किनारे फुरसत भरे पलों को एंजॉय करते देखा जा सकता है। शुभांगी ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया कि वो कौन सी बीच पर हैं। पिंक टैंक टॉप और वाइट फ्रिल स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ एक सिम्पल मैसी बन बनाया और गोगल्स से लुक को कम्प्लीट किया है।

हंगामे के बीच मैंने शांति चुनी
एक फोटो में एक्ट्रेस बीच पर आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं। शांत समंदर की लहरों के बीच एक्ट्रेस स्ट्रेस फ्री पल बिताती नजर आ रही हैं। शुभांगी ने तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- हंगामे के बीच मैंने शांति चुनी है। एक्ट्रेस की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। शुभांगी ने तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- हंगामे के बीच मैंने शांति चुनी है। एक्ट्रेस की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

